जयपुर

नगर निगम हेरिटेज (Nagar Nigam Heritage) में कांग्रेसी विधायकों (congress Legislators)की दखलंदाजी के खिलाफ फूटा गुस्सा

पार्षद के साथ बदसलूकी, भाजपा पार्षदों ने आयुक्त चैम्बर के बाहर दिया धरना

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज (Nagar Nigam Heritage) में कांग्रेसी विधायकों (congress Legislators) की दखलंदाजी पर भाजपा पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक उपायुक्त द्वारा पार्षद को धक्के देकर बाहर निकालने की बात कहने पर हंगामा खड़ा हो गया। पार्षद से बदसलूकी के बाद भाजपा पार्षदों ने इकट्ठा होकर आयुक्त के कमरे के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की, लेकिन उनके निशाने पर विधायक रहे।

भाजपा पार्षदों का कहना है कि नगर निगम हेरिटेज इस समय पूरी तरह से विधायकों के कब्जे में है। यहां तक कि महापौर मुनेश गुर्जर की भी हिम्मत नहीं है कि वह अपने स्तर पर कोई काम करा सकें। अधिकारियों को साफ निर्देश हैं कि विधायकों की इजाजत के बिना वह कोई काम नहीं करेंगे, फिर वह भाजपा का पार्षद हो या कांग्रेस का।

भाजपा पार्षद कुसुम यादव ने कहा कि सोमवार को हुआ घटनाक्रम जनप्रतिनिधियों का अपमान है और हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। नगर निगम हेरिटेज के अधिकारियों को कांग्रेसी विधायकों ने साफ निर्देश दे रखा है कि भाजपा पार्षदों के काम नहीं किए जाएं। इसी के चलते अधिकारी भाजपा पार्षदों का कोई भी काम नहीं करते हैं और गाहे-बगाहे जनप्रतिनिधियों का अपमान करते हैं। हम चाहते हैं कि नगर निगम में विधायकों की दखलंदाजी खत्म होनी चाहिए और सभी पार्षदो के समान रूप से काम होने चाहिए।

यह रहा घटनाक्रम

हेरिटेज के वार्ड 77 के भाजपा पार्षद किसी काम से उपायुक्त विद्युत सुरेंद्र कुमार बिसारिया के कार्यालय में गए थे। नावरिया का आरोप है कि उनकी बात को उपायुक्त लगातार अनसुना करते रहे। इसी को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई, तो बिसारिया चिल्लने लगे और अपने स्टॉफ व गार्डों से उनको धक्के देकर बाहर निकालने को कहा। इसके बाद गार्ड ने धक्के मारकर उन्हें बाहर निकाल दिया।

भाजपा पार्षदों ने आयुक्त को घेरा

इस अप्रत्याशित घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही भाजपा पार्षद निगम मुख्यालय में एकत्रित हो गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में सभी विधायक आयुक्त अवधेश मीणा के चेम्बर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आयुक्त से जनप्रतिनिधि के साथ हुई बदसलूकी के लिए विरोध जताया और अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी कि क्या सही में पार्षद को धक्के देकर बाहर निकाला गया। अधिकारी से इस संबंध में जवाब तलब किया जाएगा। आयुक्त ने इस संबंध में मंगलवार को बैठक बुलाने का आश्वासन दिया, जिसमें भाजपा पार्षद और उपायुक्त भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने धरना समाप्त किया।

Related posts

मुख्यमंत्री से मिले कर्मचारियों के 24 प्रतिनिधिमंडल, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए जताया आभार

Clearnews

राजस्थान (rajasthan) सरकार(govt.) ने अलवर रेप प्रकरण (alwar rape case) की जांच सीबीआई (cbi) को सौंपने का लिया निर्णय

admin

राजस्थान (Rajasthan) बना सौर ऊर्जा (solar energy) में नंबर वन, 8 माह में स्थापित की 2348 मेगावाट क्षमता, 10 हजार करोड़ का रिकॉर्ड निवेश (record investment)

admin