खेल

रणजी ट्रॉफी के पूर्व खिलाड़ी विलास जोशी टी-20 मैचों के लिए राजस्थान राज्य चयन समिति के चेयरमैन बने

विलास जोशी

जयपुर।  राजस्थान क्रिकेट संघ द्बारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय सीनियर टी-20 प्रतियोगिता के लिए रणजी ट्रॉफी के पूर्व खिलाड़ी विलास जोशी को चयन समिति का चेयरमैन और निखिल डोरू को कोच नियुक्त किया गया है। राजस्थान क्रिकेट संघ सचिव महेंद्र शर्मा के अनुसार आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत व समस्त कार्यकारिणी ने आपसी सहमति के बाद इनका चयन किया।

चयन समिति में अनिल सिन्हा, देवेंद्र पाल, शैलेंद्र गहलोत व जाकिर खान भी

शर्मा ने बताया कि राजस्थान सीनियर चयन समिति  में विलास जोशी के अलावा अनिल सिन्हा, देवेंद्र पाल, शैलेन्द्र गहलोत, ज़ाकिर खान होंगे। इसके अलावा कोच सूची में निखिल डोरू के अलावा दिशांत याग्निक, पुनीत यादव को शामिल किया गया है।  डॉ मगन सिंह फीजियो और  योगेश मोरडिया ट्रेनर होंगे।

Related posts

टोक्यो ओलंपिक(Tokyo Olympic) : नौकायन प्रतियोगिता (Sailing Competition) में राजस्थान के अर्जुन होंगे भारतीय दावेदार, प्रदेश के ही जाखर क्वालिफाई करने के बावजूद नहीं जा पाएंगे टोक्यो

admin

आठवीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप, उप कारापाल की ट्रेनिंग ले रहे हर्ष चौधरी ने जीता कांस्य पदक

Clearnews

मोटेराः असामान्य स्टेडियम का सामान्य पिच

admin