खेलमुम्बई

सबसे कम उम्र में काम्या कार्तिकेयन सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट पर पहुंचीं..!

माउंट एवरेस्ट तो बहुतों ने फतेह किया है लेकिन मुंबई की काम्या कार्तिकेयन का एवरेस्ट पर विजय पाना कुछ खास और गौरवान्वित करने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट पर विजय पाने वाली वो सबसे कम उम्र की महिला हैं। क्लीयर न्यूज की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामना।
काम्या कार्तिकेयन मुंबई की रहने वाली हैं और माउंट एवरेस्ट विजय हासिल करने की उपलब्धि 16 साल की उम्र में हासिल की है। वे भारतीय नौसेना अधिकारी एस. कार्तिकेयन की बेटी हैं और मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में बारहवीं की छात्रा हैं।
पिता -पुत्री की इस जोड़ी ने 20 मई 2024 को नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट (8849 मीटर) की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की। उल्लेखनीय है कि काम्या ने सात महाद्वीपों में से छह सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने में सफलता पाई है। उनका लक्ष्य इस साल दिसंबर में अंटार्कटिका के माउंट विंसन मैसिफ पर चढ़ना है ताकि वे दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों को फतेह करने की चुनौती पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन सकें।

Related posts

पेरिस ओलंपिकः मनु भाकर ने सरबजोत के साथ मिलकर भारत को दूसरा कांस्य पदक दिलाया

Clearnews

66वें नेशनल स्कूल गेम्स का समापन: राजस्थान ने जीते 6 स्वर्ण, 12 रजत और 15 कांस्य पदक, जयपुर की सानिया खान को टेनिस सिंगल्स भी रजत, जूडो में श्रीगंगानगर की लावण्या अरोरा कांस्य

Clearnews

27 वर्षों के बाद 15वीं बार मुंबई ने जीता ईरानी कप

Clearnews