जयपुर

एमवी एक्ट पर पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

जयपुर। मोटरयान अधिनियम-2019 लागू करने के बाद प्रदेशभर में पुलिस ने जागरुकता अभियान शुरू कर दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें अधिनियम के तहत लागू किए गए जुर्माने की जानकारी दी जा रही है।

राजधानी में भी यातायात पुलिस और विभिन्न थानों की पुलिस ने जगह-जगह पर जागरुकता अभियान चलाया। परिवहन विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय राहुल प्रकाश और पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर शहर आदर्श सिद्धू के निर्देशन में अभियान शुरू किया गया।

इस दौरान शहर में कई जगहों पर नए एमवी एक्ट मे लागू जुर्माने के बारे में वाहन चालकों को जानकारी दी गई। नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों को समझाया जा रहा है कि वह यातायात नियमों की पालना करें अन्यथा मोटे जुर्माने के लिए तैयार रहें।

चालकों को अलग-अलग नियमों के उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि की जानकारी दी गई। इस दौरान वाहन चालकों के प्रश्नों के भी जवाब दिए गए। यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। लोगों को बैनर, फ्लेक्स, ऑडियो संदेश, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बल्क एसएमएस, एफएम रेडियो, सोश्यल मीडिया अदि के जरिए यातायात नियमों की पालना के लिए जागरुक किया जाएगा।

Related posts

थानागाजी गैंगरेप केस में चार को उम्रकैद

admin

सोनिया का कांग्रेस के बड़े नेताओं को संदेश, कहा पार्टी ने आपको बहुत कुछ दिया, अब कर्ज उतारने का समय

admin

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा केन्द्र-राज्य सरकारें मिलकर करें महामारी की दूसरी (2nd)लहर का सामना, सभी के लिए वैक्सीनेशन हो नि:शुल्क, राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन पर करें विचार

admin