जयपुर

ऑपरेशन सेफर व्हील्स अभियान (Operation safer wheels campaign) के तहत मनचलों की अब खैर नहीं

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सेफर व्हील्स’ अभियान (Operation safer wheels campaign) के तहत कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वॉड टीम सार्वजनिक परिवहन के साधनों में मनचलों पर कड़ी निगरानी रख रही है इसके आशातीत परिणाम भी मिल रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त मेट्रो ऋचा तोमर ने बताया कि यह अभियान 20 जुलाई को सिंधी केम्प बस स्टैंड से शुरू किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन के साधनों बस, मिनी बस, ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा में महिलाओं एवं लड़कियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। महिलाएं हर जगह अपने आप को सुरक्षित महसूस करें इसी प्रकार पुरुषों एवं लड़कों में महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव पैदा करने के लिए जागरूक करना है।

महिलाओं को घर से बाहर आने जाने एवं कार्यस्थल पर जाने में कोई असुरक्षा का भाव नहीं आए। इसके लिए महिला हेल्पलाइन व्हाट्सएप हेल्पलाइन के नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत सूचित करें। इसमें आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जयपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अधिक संवेदनशील है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वॉड टीम की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन के साधनों में महिला हेल्पलाइन से संबंधित पोस्टर एवं स्पीकर लगाये गए हैं। निर्भया स्क्वॉड ने महिलाओं एवं बालिकाओं को समझाइश कर जागरूक किया। चालको एवं परिचालकों को भी महिला सुरक्षा के संबंध में शपथ दिलाई गई।


Related posts

राजसीको के चेयरमैन ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट (ओडीओपी) डिस्प्ले विंडो का किया उद्घाटन, नई दिल्ली में राजस्थान की बेहतरीन कलात्मकता और शिल्प का प्रदर्शन

Clearnews

राज्यपाल (Governor) मिश्र सिरोही के पूर्व महाराजा पद्मश्री रघुवीर सिंह देवड़ा मिले और उन्हें सिरोही व माउंट आबू के इतिहास (History) के बारे में दी जानकारी

admin

राजस्थान बजट 2021-22 : शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर मुख्य फोकस

admin