Uncategorizedदिल्लीसामाजिक

सरदार प्रकाश सिंह बादल की अन्त्येष्टि में शामिल हुए राजस्थान के सीएम गहलोत और व्यक्त की संवेदना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गहलोत गुरुवार 27 अप्रेल को प्रकाश सिंह बादल की अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए तथा पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व देशवासियों के मानस पटल पर सदा अंकित रहेगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति देने और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

मोदी की ‘ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट’ में बादशाहत कायम, बाइडेन और ऋषि सुनक छूटे काफी पीछे

Clearnews

आतंकी पन्नू के खिलाफ एनआईए का एक्शन, चंडीगढ़ व अमृतसर घर पर की छापेमारी, संपत्ति जब्त कर लगाए नोटिस

Clearnews

आ रहा है बैरियर-फ्री टोल कलेक्शन सिस्टम..30 सैकंड से भी कम समय लगेगा टोल पर..!

Clearnews