जयपुर

छुटकारा पाने के लिए प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या

मृतक के मोबाइल में अश्लील वीडियो के आधार पर प्रेमिका को पकड़ा

जयपुर। राजधानी में अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या के मामले में पड़ोस में रहने वाली युवक की प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए 6 मार्च को उसकी गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक के मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो के आधार पर पूछताछ में प्रेमिका ने शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने पर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार हत्या के मामले में आरोपी महिला विनोद कंवर निवासी फकीरा नगर बैनाड़ रोड करधनी को गिरफ्तार किया है। मृतक सुभाष कुमावत निवासी गोविन्दगढ़ आरोपी महिला विनोद कंवर के सामने कमरा लेकर रहता था। सुभाष टैक्सी चालक था। 6 मार्च को करधनी में उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। उसके हाथ और गले पर नाखून के खरोंचों के निशान थे। मृतक के भाई सुनील ने पड़ोसी महिला विनोद कंवर पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी विनोद कंवर ने बताया कि पिछले दो साल से सुभाष उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। वह उसे अपने साथ रखने की बात भी बोल रहा था। पति और परिवार वालों को इस बारे में पता चल गया था। इसी कारण उसके व पति के दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इस दौरान महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज का मुकदमा भी दर्ज कराया था। पति को सुभाष पर शक होने पर अपनी पत्नी को अपने गांव भी ले गया था। जिद करके वापस जयपुर आकर रहने लगे। पति के घर से जाने के बाद सुभाष महिला से संबंध बनाकर वापस चला जाता था।

पिछले करीब एक महीने से सुभाष और विनोद कंवर में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। विनोद कंवर ने पुलिस को बताया कि सुभाष उसे काफी परेशान कर रखा था। उसने उसकी वीडियो बना रखी थी। संबंध बनाने से मना करने पर खुद को और उसे मारने की धमकी देता था।

महिला ने मृतक सुभाष की हत्या समय करीब सुबह 8-9 बजे ही कर दी। फिर फैक्ट्री में काम करने चली गई। शाम का पति घर आया तो उसने सुभाष को चाय पीने बुलाने को कहा तो वह मरा पड़ा था। जिसने मकान मालिक को सूचना दी। पुलिस को सूचना दी जो अपने पति के सामने भी अंजान बनती रही। पुलिस मौके पर आई तो किसी प्रकार की जानकारी नहीं होने की बात बताई।

मामला संदिग्ध लगने पर मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई और मेडिकल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला की सुभाष की हत्या की गई है। मृतक के मोबाइल को चेक करने पर आरोपी विनोद कंवर के साथ अश्लील विडियो सामने आए। आरोपी महिला से पूछताछ की गई तो प्रेमी सुभाष की हत्या करना बताया।

Related posts

मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले 5 बीएलओ निलंबित

Clearnews

वन विभाग की घोर लापरवाही, नाहरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र दोबारा बना शराबियों का अड्डा

admin

भारत-न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच टी-20 मैचों (T-20 series) की श्रृंखला का पहला मैच (first match) आज शाम 7 बजे जयपुर (Jaipur) में

admin