कारोबार

भाजपा के आक्रोश मार्च में दिखा आक्रोश, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, झड़प में कई कार्यकर्ता घायल

जयपुर। सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ निकाले गए आक्रोश मार्च में आक्रोशित कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। इस भिडंत में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। यह झड़प पुलिस की थ्री लेयर बेरिकेटिंग को तोडऩे के लिए हुई। बाद में कार्यकर्ता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर वापस लौट गए। भाजपा नेताओं का ज्ञापन विधानसभा में शासन मंत्री शांति धारीवाल ने प्राप्त किया।

प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को सड़कों पर उतरे। तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा का घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय से मार्च के रूप में निकले। इस दौरान मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने बाइस गोदाम सर्किल पर थ्री लेयर मोर्चाबंदी कर दी।

मार्च बाइस गोदाम सर्किल पर पहुुंचा तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसी दौरान पुलिस की बेरिकेटिंग तोड़ेने को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। महिला कार्यकर्ता अपने साथ चूडिय़ां लेकर गई थी। कुछ कार्यकर्ताओं ने यह चूडिय़ां पुलिस पर फेंकी तो महिला पुलिसकर्मियों ने बाद में कार्यकर्ताओं से यह चूडिय़ां छीन ली। इस दौरान धक्का-मुक्की में कई महिला और पुरुष कार्यकर्ता घायल हो गए। कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है।

विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जयपुर जिला भाजपा की ओर से किया गया। इसमें प्रदेश में बढ़ते अपराध, बिजली बिलों में बढ़ोतरी, बेरोजगारी, किसान कर्ममाफी, बच्चियों से रेप सहित सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध जताया गया। जयपुर शहर और ग्रामीण भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं ने इस विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया और गहलोत सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

ज्ञापन देने वालों में भाजपा जयपुर शहर के सांसद रामचरण बोहरा, विधायक रामलाल शर्मा और अशोक लाहोटी के साथ जिला अध्यक्ष राघव शर्मा भी शामिल थे। भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि शनिवार को भाजपा के कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, उनका ज्ञापन लेने की व्यवस्था की जाए।

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेताओं की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जोधपुर प्रवास पर होने के चलते वे प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। विधानसभा सत्र चालू होने के कारण जयपुर शहर से भाजपा कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी सहित कई विधायक नहीं पहुंचे। हालांकि विधायक रामलाल शर्मा और निर्मल कुमावत विधानसभा की कार्यवाही के बीच में प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।

Related posts

4 Traits Women Look for in Men

admin

Game playing Content On Engadget

admin

It was not an introvert’s help guide to matchmaking a keen extrovert

admin