जयपुर

राष्ट्रपति मुर्मु 3 जनवरी को राजभवन में संविधान उद्यान का लोकार्पण करेंगी

संवैधानिक जागरूकता के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र की अभिनव पहल, राजभवन में बनकर तैयार हुआ संविधान पार्क

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान एवं इससे जुड़े सौंदर्यीकरण कार्यों का 3 जनवरी, मंगलवार को लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में कथौड़ी एवं सहरिया आदिवासी समूहों के साथ संवाद भी करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार प्रातः 11.20 बजे यहां स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा एवं महाराणा प्रताप की अपने घोड़े चेतक के साथ विश्रान्ति मुद्रा में स्थापित प्रतिमा का अवलोकन करेंगी। इसके पश्चात वे संविधान पार्क का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन शिरकत करेंगे।

राज्यपाल कलराज मिश्र की अभिनव पहल पर राजस्थान देश का पहला ऎसा राज्य बन गया है जहां आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए राजभवन में संविधान उद्यान स्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 26 जनवरी 2022 को राजभवन में संविधान उद्यान का शिलान्यास किया था।

आगंतुकों से कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना करने और फेस मास्क लगाकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राजभवन की आधिकारिक वेबसाइट https://rajbhawan.rajasthan.gov.in पर एवं राज्यपाल कलराज मिश्र और राजभवन राजस्थान के ऑफिशियल फेसबुक पेज एवं यूट्यूब पर भी किया जाएगा।

3 जनवरी को दोपहर में लंच के बाद राष्ट्रपति सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से माउंट आबू रवाना होंगी। जहां वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वह शामिल होंगी। आबू में ही नाइट स्टे करने के बाद राष्ट्रपति अगले दिन 4 जनवरी को जोधपुर जाएंगी, जहां से वे सड़क मार्ग के जरिए पाली के रोहट में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल होंगी।

Related posts

राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) का विमान किंग-200 (King-200 Aircraft) मरम्मत (Repairing) करवारकर फिर से होगा इस्तेमाल, बेचे जाएंगे किंग एयर सी-90 (King Air C-90) और अगस्ता हेलिकॉप्टर (Augusta Helicopter)

admin

ईको सेंसेटिव जोन में बसी जयपुर की 34 कॉलोनियों को राहत मिलने के आसार

admin

मैन्यूफैक्चर्ड सेंड नीति-2020 का लोकार्पण, गेमचेंजर साबित होगी एम-सेंड पॉलिसी

admin