मनोरंजन

विराट कोहली ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, अर्जुन कपूर ने ट्रोल कर लिए जमकर मजे

क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इसमें वह 180 डिग्री पर जंप लेते नजर आ रहे हैं। और चौंकाने वाली बात इस वीडियो में यह है कि विराट यह जंप पहली ही बार में सक्सेसफुली ले लेते हैं। वीडियो शेयर करते हुए विराट लिखते हैं कि मेरा पहला शॉट 180 डिग्री लैंडिंग लेते हुए, टॉप एक्सरसाइज। विराट कोहली के इस वीडियो को 40 लाख लोग अभी तक देख चुके हैं। 

फैन्स और युवा विराट के वीडियो पर कॉमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, नजर में आने वाली बात थी अर्जुन कपूर का कॉमेंट। विराट को मजाक में ट्रोल करते हुए अर्जुन कपूर ने कॉमेंट कर लिखा भंगड़ा पा ले। अर्जुन कपूर के इस कॉमेंट पर एक यूजर लिखता है कि क्वारंटाइन में मैं हंसना भूल गया था, जिसकी मुझे सबसे ज्यादा जरूरत थी। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि बात तो तुम्हारी भी ठीक है। 

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर अकसर सेलेब्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते रहते हैं। वह किसी न किसी की टांग खींचते नजर आते हैं। उनके कॉमेंट्स पढ़कर फैन्स भी काफी खुश होते हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक मीम शेयर किया था, जो कि वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ा था। 

‘बिदाई’ फेम सारा खान बोलीं- लिप सर्जरी के बाद मेरे होंठ बहुत खराब दिखने लगे थे, मेरे से गलती हो गई

प्रवासी मजदूरों की हालत देखकर इमोशनल हुए शक्ति कपूर, वीडियो शेयर कर लिखा- दिल रोता है

लॉकडाउन के बीच दोनों ही अपने फैन्स को एंटरटेन रखने की कोशिश कर रहे हैं। कभी थ्रोबैक फोटो शेयर कर तो कभी लाइव चैट पर फैन्स संग बातचीत कर समय बिता रहे हैं। यहां तक कि अर्जुन कपूर तो लॉकडाउन से जुड़े कई वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं। मीम में मिथुन चक्रवर्ती एक साइकिल के पीछे बैठे नजर आ रहे हैं और हाथ में पिस्तौल दिखाई दे रही है। मीम में लिखा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद आप उतने ही सेफ हैं जितने मिथुन दा साइकिल के पीछे दुश्मन की गोली से। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर रकुल प्रीत सिंह के साथ कॉमेडी फिल्म की शुटिंग शुरू करने के लिए एक्साइटेड हैं। 

Related posts

जयपुर की ईशा अग्रवाल बनीं एलीट मिस राजस्थान 2020, फर्स्ट रनरअप दिवीजा गंभीर और सैकंड रनरअप रिया सैन भी जयपुर से ही

admin

Filmfare Awards 2023 : छा गयी गंगूबाई काठियावाड़ी..! आलिया भट्ट और राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

Clearnews

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली दूसरी बार बनने वाले हैं मम्मी-पापा? घर में आने वाला है नन्हा सदस्य

Clearnews