कूटनीतिदिल्ली

‘दुनिया तब कहती भारत बदल रहा है’, मॉस्को में भारतीय समुदाय से मिले PM मोदी, बताया तीसरे टर्म सरकार के बड़े लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय सुमदाय से मुखातिब हुए। मॉस्को में आयोजित एक कार्यक्रम के जरिये पीएम मोदी ने रूस में रहने वाले भारतीय सुमदाय के लोगों से मुलाकात की और कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से बीते 10 साल में अपनी सरकार द्वारा किये गए कामों से भारत में हुए बदलाव के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं यहां अकेले नहीं आया हूं, बल्कि मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का प्यार लेकर आया हूं।
लिया है एक प्रण तीन गुना ताकत…
भारतीय समुदाय से मिलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज में यहां अकेले नहीं आया हूं, बल्कि में अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का प्यार लेकर आया हूं। ये बहुत सुखद है कि तीसरी बार सरकार में आने के बाद भारतीय समुदाय से मेरा पहला संवाद यहां मॉस्को में आपके साथ हो रहा है। आज वैसे 9 जुलाई है। आज मुझे शपथ लिए पूरा एक महीना हुआ है। आज से ठीक एक महीने पहले नौ जून को मैंने तीसरी बार भारत के पीएम पद की शपथ ली थी। उस दिन मैंने एक प्रण किया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ताकत के साथ काम करूंगा।
मोदी ने बताए तीसरे टर्म सरकार के बड़े लक्ष्य
मोदी ने कहा कि यह संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में तीन का अंक छाया हुआ है। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बड़े लक्ष्यों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि तीसरे कार्यकाल की मोदी सरकार का लक्ष्य है कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना। तीसरे कार्यकाल की मोदी सरकार का लक्ष्य है कि गरीबों के पक्के तीन करोड़ आवास बनाना। तीसरे कार्यकाल की मोदी सरकार का लक्ष्य है कि तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना। मोदी ने कहा कि यह लक्ष्य देखने में कितने भी बड़े लगते हों, लेकिन आप लोगों के होते हुए ये छोटे लगने लगते हैं। आज का भारत जो लक्ष्य ठान लेता है, उसके पूरा कर के ही रहता है।
आज भारत वह देश है…
प्रधानमंत्री ने आज के भारत पर बोलते हुए कहा कि आज भारत वो देश है जो चंद्रयान को चंद्रमा पर वहां पहुंचाता है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है। आज भारत वो देश है, जो डिजिटल ट्रांजेक्शन का सबसे बेहतरीन मॉडल दुनिया को दे रहा है। आज भारत वो देश है, जो सोशल सेक्टर की बेहतरीन नीतियों से अपने नागरिकों का सशक्तीकरण कर रहा है। आज भारत वो देश है, जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईकोसिस्टम है।
दुनिया कहती भारत बदल रहा है
भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है, इस पर पीएम मोदी ने प्रकाश डाला। मोदी ने कहा कि जब भारत जी 20 का आयोजन करता है, तो दुनिया एक स्वर में बोलती है कि- ‘अरे भारत तो बदल रहा है। जब 10 साल में भारत अपने एयरपोर्ट की संख्या को बढ़ाकर दोगुना कर देती है, तब दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है। जब भारत सरकार 40 हजार किमी से ज्यादा रेल लाइन का विद्युतीकरण कर देता है तो दुनिया को भी भारत की ताकत का अहसास होता है और कहता है कि देश बदल रहा है। आज जब भारत डिजिटल पेमेंट का रिकॉर्ड बना रहा है। एला पॉइंट से सूरज की परिक्रमा पूरी करता है। दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाता है और आज जब सबसे ऊंचा स्टैच्यू बनाता है, तब दुनिया कहती है भारत बदल रहा है। उन्होंने कहा कि और भारत कैसे बदल रहा है- भारत बदल रहा है,क्योंकि भारत अपने 140 करोड़ नागरिकों के सामर्थ्य का भरोसा करता है। विश्व भर में फैले हुए भारतीयों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है। भारत बदल रहा है क्योंकि 140 करोड़ भारतीय अब भारत को विकसित देश बनाने का सपना संकल्प लेकर पूरा कर रहा है। हिंदुस्तान पूरी मेहनत कर रहा। दुनिया भारत का नवनिर्माण देख रही है।
उड़िया स्कार्फ धारण करने की थी यह वजह
पीएम मोदी जब रूस में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने उड़िया स्कार्फ धारण किया हुआ था, इसकी वजह से उन्होंने बताई। उन्होंने कहा कि लोकसभा के साथ कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए, जिसमें ओडिशा विधानसभा चुनाव भी शामिल था। ओडिशा में भाजपा जबदरस्त प्रदर्शन करते हुए पहली बार अपनी सरकार बनाई और नवीन पटनायक की विदाई कर दी। वस्त्र धारण पर पीएम मोदी कहा कि ओडिशा ने तो बहुत बड़ी क्रांति की। इसीलिए मैं आज आपके बीच उड़िया स्कार्फ पहनकर आया हूं। आप सब पर प्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद बना रहे

Related posts

हम्म.. तो आहत चंपाई सोरेन ने इसलिए चुना बगावत का रास्ता..

Clearnews

राजस्थानः सीएचओ भर्ती में 767 पद और बढ़ाए अब 5261 पदों पर होगी भर्ती

Clearnews

चीन की उधारी के दम पर बने हंबनटोटा हवाई अड्डे को अब श्रीलंका ने भारत और रूस की संयुक्त फर्म को सौंपा..!

Clearnews