दिल्लीराजनीति

सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर होंगे

18वीं लोकसभा का पहला सत्र कल यानी सोमवार, 24 जून से आरंभ हो रहा है। सत्र की शुरुआत लोकसभा के नये सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ होने वाली है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने बताया है कि सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महताब कटक से भाजपा के सांसद हैं। उन्हें लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव होने तक पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 95 (1) के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किया गया है। अब अठारहवीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य अस्थायी अध्यक्ष भर्तृहरि महताब के सामने शपथ लेंगे।
केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजीजू ने जानकारी कि अस्थायी लोकसभा अध्यक्ष की सहायता पीठासीन अधिकारियों का एक पैनल करेगा जिसमें कांग्रेस नेता के. सुरेश, द्रमुक नेता टीआर बालू, भाजपा के राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय शामिल हैं। महताब लोकसभा चुनाव से पहले बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
कांग्रेस ने जताया विरोध
भर्तृहरि महताब के प्रोटेम स्पीकर बनाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस ने कहा कि उसके आठ बार के सांसद कोडिकुनिल सुरेश के बजाय बीजेपी के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना संसदीय मानदंडों को नष्ट करने का एक और प्रयास है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सुरेश को अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया जाना चाहिए था क्योंकि वे आठ बार के सांसद हैं, जबकि महताब सात बार के सांसद है।

Related posts

हम घोषणापत्र नहीं संकल्प पत्र लाते हैंः राजस्थान से पीएम मोदी

Clearnews

विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में आए बाबा रामदेव और कर डाली बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

Clearnews

लोकसभा चुनाव 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित की, प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से तीसरी बार लड़ेंगे चुनाव

Clearnews