कोरोना

आओ प्रकृति से हाथ मिलाएं

पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की वेबीनार

जयपुर। पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की ओर से वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संदेश दिया कि प्रकृति से आथ मिलाएं, क्योंकि पर्यावरण की रक्षा ही विश्व की सुरक्षा है। पर्यावरण ही सम्पूर्ण जीवन का आधार है। जिसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है।

वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि महामारी ने हमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व का अहसास करा दिया है। हमें जल, वायु और पर्यावरण का संरक्षण करते हुए प्रकृति का सम्मान करना चाहिए।

वन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मानव की जीवनशैली में परिवर्तन से जल, वायु और पर्यावरण में सुधार आना महत्वपूर्ण संकेत है, इसलिए हमें पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी होगी।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. जी.वी. रेड्डी ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला और इसके संरक्षण के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। विभाग के विभिन्न मंडलों द्वारा जैव विविधता संरक्षण पर बनाई गई फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। महामारी से मिले सबक और भविष्य की योजना विषय पर राजस्थान वानिकी एवं वन्य जीव प्रशिक्षण संस्थान की ओर से सेमीनार का आयोजन किया गया।

Related posts

राजस्थान में एक अप्रैल से 45 से 59 वर्ष तक के सभी व्यक्तियों को लगाया जाएगा कोरोना का टीका

admin

रोजगार के लिए स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा ऋण

admin

मनरेगा के बाद राशन वितरण में भी राजस्थान अव्वल

admin