जयपुर

राजस्थान विधान सभा में बनेगा संग्रहालय

राज्य के गौरवशाली इतिहास की जानकारी का होगा संग्रहण

जयपुर। राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने कहा है कि राजस्थान विधान सभा में बनने वाले संग्रहालय में राजस्थान के ऎतिहासिक विकास की तस्वीर दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि संगहालय में राजस्थान के गौरवशाली इतिहास की जानकारी रोचक तरीके से प्रदर्शित की जाएगी। यह म्यूजियम डिजीटल होगा। लोग हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी सुन सकेंगे।

जोशी ने शुक्रवार को विधान सभा में हाईटेक डि​जिटल म्यूजियम निर्माण की प्रगति, प्रकियागत विषय की समीक्षा और अन्य विषयों के संबंध में गठित हाई पॉवर कमेटी बैठक की अध्यक्षता की।

डॉ.जोशी ने कहा कि इस म्यूजियम में राज्य के 70 साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा होगा। सदन की व्यवस्थाएं भी दिखाई देगी। म्यूजियम में जानकारियां ग्राफ्रिक्स, स्कल्पचर सहित ऑडियो विडियो माध्यम में होगी।

राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों का विकास और आधारभूत संरचना के साथ गौरवगाथा को रोचक तरीके से म्यूजियम में दिखाया जाएगा। इसमें राजपूताना के लोक आन्दोलन, विधान मण्डल का विकास, राजस्थान के निर्वाचन क्षेत्र सहित राजस्थान के स्थापत्य, सांस्कृतिक धरोहर का प्रस्तुतीकरण होगा।

जोशी ने सदन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

15वीं राजस्थान विधान सभा के सप्तम्र सत्र का अधिवेशन 9 फरवरी को आहूत किया गया है। शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने सदन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जोशी ने विधान सभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा सहित विधान सभा के अधिकारियों को सदन के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड गाइडलाइन की पालना के निर्देश भी दिए।जोशी ने सदन की सभी लॉबी और गैलरियों का भी निरीक्षण किया।

Related posts

सड़क सुरक्षा मास में वाहन चालकों को नि:शुल्क हैलमेट वितरण

admin

सार्दुल स्पोट्स स्कूल बीकानेर, दशा सुधारने की मांग

admin

मेडिकल ऑक्सीजन और टीकों की कमी पर गहलोत ने कसा मोदी पर तंज, रैलियां छोड़कर मेडिकल व्यवस्था ठीक करने पर दें ध्यान

admin