कृषिजयपुर

राजस्थानः संरक्षित खेती के लिए एक हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी, 2 वर्षों में 60 हजार किसानों के लाभान्वित होने की संभावना

राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए दो वर्षों में 60 हजार किसानों को 1 हजार करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। उन्हें यह राशि ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस, लो टनल, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दी जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
गहलोत की स्वीकृति से  वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार किसानों को 501 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इसमें कृषक कल्याण कोष से 444.43 करोड़ रुपए वहन किये जाएंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन/राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 56 करोड़ (राज्यांश 22.75 करोड़) रुपए वहन किए जाएंगे।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। इसमें अधिसूचित जनजाति क्षेत्र के किसानों और समस्त लघु/सीमांत किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी (अनुदान) भी दी जाएगी।

Related posts

हार्ट, किडनी, मोटापा, डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचने के दिए टिप्स

admin

ओएनजीसी बीकानेर तेल व गैस की खोज व खनन करेगी

admin

कस्तूरबा जयंती के अवसर पर गांधी दर्शन एवं महिला सशक्तीकरण पर नई महिला नीति 2021 महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी

admin