क्राइमजयपुर

पाली के निकट जंगल से पकड़ा नरभक्षी, खा रहा था महिला का मांस.. !

राजस्थान के पाली शहर के आसपास से पुलिस ने एक नरभक्षी आदमी को पकडा है। उसका चेहरा खून से सना हुआ था। जब उसे पकडा गया था तो उसके मंह में एक बुजुर्ग महिला के चेहरे का हिस्सा था। उसने महिला की हत्या की और उसके बाद उसके चेहरे के हिस्सों को नोंच नोंच कर खा गया। इस व्यक्ति को पकड़ लेने के बाद भी पुलिस उससे कुछ उगलवा नहीं सकी है।
बांधकर रखा गया थाने में
उसे बुरी तरह से बांधकर रखा गया है। उसका इलाज भी चल रहा है। वह दो ही शब्द बोल सका है, पहला सुरेन्द्र और दूसरा सलीम। या तो वह सोता रहता है या फिर गुर्राता रहता है। उसके पास से कुछ सामान भी मिला है। इसी आधार पर उसकी जांच पड़ताल की जा रही हैं।
सेंदड़ा गांव के लोगों ने पकड़ा
सेंदड़ा पुलिस ने बताया कि पच्चीस साल के इस शख्स को गांव वालों ने पकड़ा था। वह गांव के बाहर जंगल में एक महिला का मांस खा रहा था। उसे टोका तो वह एकाएक भागने लगा। लेकिन फिर जब उसे पकडा गया तो उसने पांच गांव वालों को काट खाया। किसी का कान काट लिया तो किसी के हाथ पर काट लिया। इतना ही नहीं, तीन पुलिसवालों को जख्मी कर दिया। इसके बाद पुलिसवाले उसके हाथ-पैर बांधकर ले गए।
महाराष्ट्र से पाली तक का टिकट
उसकी पेंट की जेब में बस का एक टिकट मिला है, जो महाराष्ट्र से पाली तक का है। उसके अलावा एक पर्ची मिली है, जिसमें रेबीज रोग के टीके के बारे में जानकारी लिखी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि संभव है यह रेबीज का बिगड़ा केस हो सकता है। रेबीज के पेशेंट अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं। लेकिन इसने पत्थर से महिला की हत्या की, यह पुलिस और डॉक्टर्स दोनों को ही समझ नहीं आ रहा है। महिला कौन है, उसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related posts

जयपुर में सीवर प्लांट में गिरने से दो मजदूरों की मौत

admin

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अब ऑर्गन ट्रांसप्लांट, बोन मेरो ट्रांसप्लांट और काॅकलियर इंम्प्लांट जैसे महंगे इलाज भी शामिल

admin

राजस्थान में 147 उपखंडों (sub divisions) में तैयार होंगे औद्योगिक क्षेत्र (industrial area)

admin