Uncategorized

महाभारत टीवी सीरियल के ‘शकुनि मामा’ यानी गूफी पेंटल का 78 बरस की उम्र में निधन

महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार 5 जून की सुबह निधन हो गया हैं। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें, गूफी पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी सुरेंद्र पाल ने दी है।

महाभारत में शकुनि का अविस्मरणीय किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का सोमवार 5 जून सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। गूफी पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे।


फिल्म रफू चक्कर से की थी फ़िल्मी करियर की शुरुआत
गूफी ने फिल्म ‘रफू चक्कर’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की थी। ये फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। यूँ तो गूफी कई फिल्मों में भी नजर आ चुके थे लेकिन उन्हें असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली थी। इस शो से वह घर-घर पॉपुलर हो गए थे।
गूफी पाइंटेल लगभग 10 दिनों से ज़िंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे, मुंबई के अस्पताल में आईसीयू में उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन आज सुबह हे उनका देहावसान हो गया। गूफी का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे ओशिवरा शमशान भूमि में किया गया।

‘शकुनि मामा’ आईसीयू में भर्ती..! नाजुक लेकिन स्थिर है एक्टर गूफी पेंटल की तबीयत


तीन दिन पहले ज्यादा बिगड़ी थी तबियत
करीब तीन दिन पहले ही टीना घई ने गूफी की फोटो शेयर करते फैंस को उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट किया था। उन्होंने फोटो पोस्ट कर लिखा- गुफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थन कीजिए। ओम साईं राम । प्रेयर कीजिए सभी। इस पोस्ट पर तुरंत सभी फैंस का रिएक्शन सामने आने लगे। यूजर्स गूफी पेंटल के स्वस्थ हो जाने की कामना के कमैंट्स करने लगे थे ।

Related posts

Financial Gravity Hosts AI Design Challenge For Tax Planning Software

admin

Rajasthan: उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा—2021 में चयनित एसआई के प्रशिक्षण तुरंत प्रभाव से रोका गया

Clearnews

The Art of Photography as Therapy for Your Clients

admin