जयपुरमत्स्य पालन

Rajasthan: 20 हजार किसानों को उपलब्ध होगा निःशुल्क मछली का बीज.. प्रति किसान/डिग्गी 1 हजार बीज होंगे उपलब्ध

राजस्थान सरकार मछली पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 20 हजार किसानों को मछली का बीज निःशुल्क उपलब्ध करवाएगी।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 2 करोड़ की राशि व्यय करने की मंजूरी दी है। मत्स्य विभाग के प्रस्ताव के अनुसार प्रति किसान/डिग्गी भारतीय मेजर कॉर्प प्रजाति (रोहू, कतला एवं म्रिगल) के 1 हजार आंगुलिका (फिंगरलिंग) आकार के मत्स्य बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस पर कृषक कल्याण कोष से 2 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी। इसमें चयनित किसानों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण भी मिलेगा।
मत्स्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों, कृषि विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा किसानों को संभावित समस्याओं के निराकरण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

Related posts

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री करेंगे महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एण्ड सोशियल साइंसेज का लोकार्पण

admin

कृषि कानूनः कांग्रेस शासित राज्यों में बनेगा विरोध में कानून, केंद्र ने एमएसपी पर खरीदा धान

admin

भरतपुर सांसद (Bharatpur MP) रंजीता कोली (Ranjeeta Koli) को गोली मारने की मिली धमकी (Threatening)

admin