जयपुरदुर्घटना

जयपुर में रेस्टोरेंट की लिफ्ट गिरी: लोग अफरा-तफरी से सर्विस लिफ्ट में चढ़े, बच्चे और महिलाओं को चोट लगी

जयपुर में एक निजी रेस्टोरेंट में सोमवार को देर रात लिफ्ट दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। इस हादसे में लिफ्ट में सवार 6 लोगों को चोट आई है। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को घटना के बाद निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना एयरपोर्ट थाना इलाके की है।
घायल हुए रंजीत सिंह ने बताया- हम रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा- रेस्टोरेंट बंद हो गया है। आप जा सकते हैं। इस दौरान अचानक किसी कारण से अफरा-तफरी हो गई। गलती से हम सर्विस लिफ्ट में आ गए, जो ओवरलोड होने की वजह हादसा हो गया। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया- देर रात जानकारी मिली थी कि रेस्टोरेंट में शराब और डीजे पार्टी चल रही है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जांच की गई तो वहां पर कोई नहीं मिला। डीसीपी ने कहा- उन्हें यह जानकारी एसीबी मालवीय नगर संजय शर्मा की ने दी हैं। अगर किसी भी प्रकार की अगर कोई दुर्घटना हुई है तो उसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
देर रात तक चल रहे डिस्को बार पर कार्रवाई के हैं आदेश
जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया- शहर में बड़ी संख्या में डिस्को बार संचालित हो रहे हैं। ये डिस्को बार देर रात तक चलते हैं। इस पर सभी थानाधिकारियों को उनके खिलाफ एक्शन करने के आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार की गाइडलाइन हैं कि रात को 10 और 11 बजे तक डीजे नहीं बजेंगे। अगर कोई नियमों का उलंघन करता है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर के इन आदेशों के बाद भी शहर में जमकर डिस्को बार संचालित हो रहे हैं। इन डिस्को बार की पुलिस को कई बार आमजन के द्वारा शिकायत दी गई, लेकिन उसके बाद भी पुलिस एक्शन नहीं लेती।

Related posts

मकर संक्रांतिः पतंगबाजी (kite flying) के लिए करनी पड़ सकती है कुछ अधिक मेहनत (more effort), हवा की रफ्तार (wind speed) अपेक्षाकृत धीमी (relatively slow) रहने की आशंका

admin

राजस्थान परिवहन विभाग की 02 एमनेस्टी योजनाओं की अवधि बढ़ाई गई

admin

बीसलपुर बांध से होने वाली सिंचाई को बंद करना चाहती है राजस्थान सरकारः रामपाल जाट

admin