अयोध्याधर्म

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण में आई तेजी, बढ़ाए गए 200 मजदूर

अयोध्या राम मंदिर के काम में तेजी आई है। काम तय समय से पूरा हो इसके लिए 200 मजदूर बढ़ाए गए हैं। अप्रैल 2025 तक मंदिर निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
राम मंदिर निर्माण की गति तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में पर कोटा निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। पर कोटा निर्माण के लिए 200 मजदूरों को और लगा दिया गया है। पर कोट का निर्माण कर अप्रैल 2025 का पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
750 मीटर लंबे व 14 फीट ऊंचे परकोटे में कुल आठ लाख क्यूबिक फीट पत्थर लगने हैं। अब तक करीब 4.25 लाख क्यूबिक फीट पत्थर ही लग पाए हैं। मौसम की प्रतिकूलता और मजदूरों की कमी के चलते पर कोटा निर्माण की गति धीमी हो गई थी। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने भी निर्माण की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की थी।
अब मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम की गति तेज कर दी गई है। परकोटा निर्माण का कार्य 50 फीसदी पूरा हो चुका है। सात फीट ऊंचाई तक पत्थर लग गए हैं। छह लाख क्यूबिक फीट पत्थर भी आ चुके हैं। पर कोटे मे बन रहे छह मंदिरों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। माता भगवती के मंदिर का निर्माण कार्य तेज हो गया है। वहीं राम मंदिर निर्माण के लिए मजदूरों की संख्या भी जल्द बढ़ाई जाएगी।

Related posts

‘ज्ञानवापी है ज्ञान का कुआं..उसे मस्जिद कहना बंद करें ‘ पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कही बड़ी बात

Clearnews

Vishwakarma Puja 2023: कारोबार में लाभ/सफलता के लिए भगवान विश्वकर्मा जयंती के बारे मे जानें सम्पूर्ण जानकारी

Clearnews

खुशखबर: अयोध्या के राम मंदिर में इस तिथि से कर सकेंगे रामलला के दर्शन

Clearnews