जयपुरसामाजिक

विजयादशमी पर सांगानेर महानगर मे स्वयंसेवक दिखाएंगे ‘पराक्रम’

विजयादशमी पर जयपुर में सागानेर महानगर के हजारों पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक ‘पराक्रम’ का सामूहिक प्रदर्शन करेंगे। 11 से 14 अक्टूबर तक 6 नगरों के 6 स्थानों पर होने जा रहे ‘विशाल शारीरिक प्रधान कार्यक्रमों’ की तैयारिया चल रही है। स्वयंसेवक न केवल सुबह-शाम नियमित शाखाओं पर अपने-अपने शारीरिक विषयों का प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं बल्कि घर-घर जाकर प्रबुद्धजनों को व्यक्तिगत रूप से मिलकर कार्यक्रम मे पधारने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
सांगानेर विभाग संघचालक रामकरण एवं महानगर संघचालक आशीष कुमार ने बताया कि हिन्दू समाज मे पौरूष और पराक्रम का जागरण श्रीविजयादशमी के पर्व पर होता है। इस वर्ष श्रीविजयादशमी पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सांगानेर महानगर ने नगर स्तर पर 6 स्थान पर विभिन्न विभिन्न नाम से 6 विशाल ‘शारीरिक प्रधान कार्यक्रम’ की योजना बनाई है। इन कार्यक्रमों मंर नियुद्ध, दण्ड प्रहार, दण्डयुद्ध, समता, पदविन्यास, आसन, दण्डयोग, व्यायाम-योग, घोष इत्यादि शारीरिक विषयों का सामूहिक प्रदर्शन होगा।
‘शौर्य दर्शन -2024’ मे अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी ‘भैय्याजी’, सुदर्शन-2024 में अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, अभ्युदय-2024 में राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, स्वराज-2024 में विभाग प्रचारक चैतन्य, तेजस-2024 में सह जयपुर प्रान्त प्रचारक विशाल कुमार व पराक्रम-2024 में जयपुर प्रान्त सेवा प्रमुख सूर्य प्रकाश का मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन मिलेगा।
कब कहा क्या कार्यक्रम
‘शौर्य दर्शन -2024’
11 अक्टूबर सायं 4 बजे, भगत सिंह पार्क साईं सेक्टर 8.
‘तेजस-2024’
12 अक्टूबर प्रातः 8:30 बजे, योगेंद्र नगर पार्क।
‘अभ्युदय-2024’
12 अक्टूबर प्रातः 9:00 बजे, जानकी देवी स्कूल प्रताप नगर
‘स्वराज-2024’
13 अक्टूबर 4:30 बजे, होम्योपैथिक विश्वविद्यालय खेल मैदान।
‘पराक्रम-2024’
13 अक्टूबर प्रातः 9:00 बजे, सुबोध पीजी कॉलेज एयरपोर्ट सांगानेर।
‘सुदर्शन-2024’
14 अक्टूबर सायं 5 बजे, सांगानेर नगर निगम स्टेडियम।

Related posts

पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा का सप्तम सत्र बुधवार से

admin

स्वयं को किसान नेता (farmer leader ) कहने वाले योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने राजस्थान सरकार (Raj govt) को बताया घोटालेबाज, बाजरे (millet) की खरीद में 3200 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप

admin

चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों के लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित..अपना परिणाम ऐसे देखें

Clearnews