चुनावदिल्ली

केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अब 13 की बजाय 20 नवंबर को उपचुनाव

केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख अब 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर कर दी गई है। चुनाव आयोग ने यह बदलाव त्योहारों के कारण संभावित मतदान में कमी को ध्यान में रखते हुए किया है। कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों ने भी आयोग से इस बाबत अनुरोध किया था। चुनाव के नतीजे पूर्व निर्धारित तारीख, 23 नवंबर को ही घोषित किए जाएंगे। इसी दिन महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के परिणाम भी सामने आएंगे।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीखें बदलने का विशेष अनुरोध किया था, क्योंकि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज, मीरापुर और गाजियाबाद जैसे क्षेत्रों में धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, जिससे मतदान में कमी हो सकती थी। इसलिए भाजपा ने मतदान को 20 नवंबर तक टालने की मांग की थी।
अब उत्तर प्रदेश में 20 नवंबर को नौ सीटों पर उपचुनाव होंगे, जिनमें सीसामऊ (कानपुर), फूलपुर (प्रयागराज), और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) जैसी प्रमुख सीटें शामिल हैं। हालांकि, मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीख अब भी तय नहीं हुई है, क्योंकि वहां का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

Related posts

‘इंडि’ गठबंधन में उथल-पुथल के बीच चार देशों की यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी

Clearnews

दिल्ली विधानसभा के सभी सातों भाजपा के निलंबित विधायकों को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Clearnews

गुड न्यूज! 1 जून को चलेगी भारत गौरव स्पेशल ट्रेन, कराएगी 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

Clearnews