जयपुर

मोस्ट वांटेड विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, अज्ञात स्थान पर ले गई पुलिस

जयपुर। कानपुर एनकाउंटर का मोस्ट वांटेड विकास दुबे आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। उसे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि महाकाल दर्शन के बाद उसने ख़ुद को किया सरेंडर किया है। कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर की सुरक्षा एजेंसी ने पकड़ा है, उसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

स्थानीय पुलिस उसे महाकाल थाने से अज्ञात स्थान पर लेकर गई है। बताया जा रहा है कि उससे पूछताछ की जा रही है।ऐसा भी बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने खुद अपने बारे में मंदिर के सुरक्षा गार्ड को बताया और सरेंडर किया है।

https://www.medianow.in/most-wanted-vikas-dubey-surrendered-in-ujjain/

Related posts

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना गाइड लाइन की सख्ती से पालना के निर्देश दिए, कहा संक्रमण में तेजी चिंताजनक एवं डराने वाली

admin

राजस्थान सरकार (Raj govt) ने विवादित (controversial) ट्रेड लाइसेंस आदेश पर रोक (stay) लगाई

admin

खाद्य विभाग ने व्यापारियों पर प्याज की स्टॉक सीमा लागू की 25 मीट्रिक टन

admin