जयपुरताज़ा समाचार

गोविंद सिंह डोटासरा पीसीसी प्रमुख और शिक्षा मंत्री को अब 3rd(तीसरी) देवस्थान व पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी भी मिली

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रमुख व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को अब देवस्थान व पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी भी मिल गयी है। अब तक डोटासरा पर विधानसभा में इन विभागों के प्रश्नों के जवाब देने की ही जिम्मेदारी थी किंतु अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डोटासरा को यह विभाग सौंप दिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जेवस्थान और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिलते ही डोटासरा ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। अब इस विभाग  की फाइलों पर अब डोटासरा ही हस्ताक्षर करेंगे।

विश्वेंद्र सिंह थे देवस्थान व पर्यटन विभाग के मंत्री

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पिछले दिनों सियासी घमासान से पहले तक देवस्थान व पर्यटन विभाग के मंत्री विश्वेंद्र सिंह थे लेकिन बाद में उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। तब से ही यह मंत्रालय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास ही था। मुख्यमंत्री भी लगातार समीक्षा बैठक कर विभाग की मॉनिटरिंग करते रहे हैं।

Related posts

राजस्थान रोडवेज में खराब परिणाम देने वाले मुख्य प्रबन्धकों को होंगे नोटिस जारी

admin

गहलोत-पायलट विवाद में गांधी परिवार फेल, अब रंधावा कराएंगे निपटारा

admin

कोटा में प्लाज्मा बैंक का शुभारंभ

admin