कारोबार

राजस्थान (Rajasthan) में 2023 विधानसभा चुनाव (Assembly elections) की तैयारी में जुटी भाजपा (BJP)

भाजपा (BJP)ने 2023 में होने वाले राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा चुनाव (Assembly elections) की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत बनाया जा रहा है। शनिवार को जयपुर के तोतूका भवन सभागार में सशक्त मंडल अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई।

कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा के अग्रणी सशक्त मण्डल अभियान का आगाज राजस्थान से हुआ है, जो पार्टी की मजबूती के लिए बहुत अच्छी पहल है। आगामी दिनों में पार्टी बड़ा जन आंदोलन करेगी और विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आएगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में दी जाने वाली टास्क को समय पर पूरा करने का आह्वान किया। कार्यशाला में पार्टी की मजबूती के लिए सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख नियुक्ति सहित कई संगठनात्मक विषयों पर कई नेताओं ने अपना संबोधन दिया।

इस दौरान सशक्त मंडल कार्यशाला अभियान की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद राजेन्द्र गहलोत, कनकमल कटारा, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रवासी उपस्थित रहे, जिन्हें मार्गदर्शन दिया गया।

इस दौरान पूनियां ने कहा कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल के शासन में वादाखिलाफी की है। राज्य के करीब 60 लाख किसान सम्पूर्ण कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं। बेरोजगारी दर 27 प्रतिशत पहुंच चुकी है। महिलाओं-बहन बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। राजस्थान देश में सर्वाधिक अपराधग्रस्त राज्यों में शुमार हो गया है।

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि बूथ सक्रिय, मंडल सशक्त एवं आत्मनिर्भर हों, इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए जुटे रहना है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार के शासन में भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर हैं। गहलोत सिर्फ अपनी सरकार बचाने के जुगाड़ में लगे रहते हैं, जनता की इन्हें कोई चिंता नहीं है।

Related posts

La miss est distrayante, alors qu’ la progression obscure pour timbre convoitise la affaiblit

admin

I Paid My Student loans Away from. Here’s Just what Bothers Me personally About You can Forgiveness

admin

When you yourself have a great backed government financing otherwise a beneficial Perkins loan, the fresh You

admin