जयपुर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (Rajasthan Pradesh Congress President) डोटासरा (Dotasara) ने फिर बोला केंद्र पर हमला, कहा राजीव गांधी के सपने (Rajiv Gandhi’s dream) का दुरुपयोग (misusing) कर रही है भाजपा (BJP)

राजीव गांधी की 77वीं जयंती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि आज देश का दुर्भाग्य है कि देश में ऐसी ताकत सत्ता में आ गई है जो राजीव गांधी के संचार क्रांति के सपने का दुरुपयोग कर लोगों की जासूसी करवा रही है।

राजीव गांधी की जयंती पर पीसीसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डोटासरा ने केन्द्र सरकार व भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान पीसीसी में पुष्पाजंलि कार्यक्रम हुआ जिसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी पहुंचे। बाद में डोटासरा व पायलट ने राजीव गांधी की जीवनी पर बनी शार्ट फिल्म को बटन दबा कर शुरू की।

शुक्रवार को राजीव गांधी की जयंती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा कि आज जो संचार क्रांति हम देख रहे हैं यह राजीव गांधी की देन है। देश के हाथ में जो मोबाइल दिख रहा है इसका श्रेय केवल और केवल राजीव गांधी को जाता है। राजीव गांधी के सपने का दुरुपयोग करके हमारे ही नेताओं के फोन टेप किए जा रहे हैं। यह सपना तो राजीव गांधी क्या देश के किसी भी व्यक्ति ने नहीं देखा था। राजीव गांधी ने देश को संचार क्रांति के माध्यम से दुनिया पर कब्जा करने का अधिकार दिया, लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग उसका दुरुपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना राजीव गांधी ने देखा और उस सपने को मूर्त रूप भी दिया। 18 साल के युवाओं को मत देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिया। देश की प्रगति और उन्नति में राजीव गांधी का योगदान बहुत बड़ा है।

डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही से आज किसान परेशान है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। देश में नफरत फैलाकर और लोगों को बांटकर भाजपा के लोग फिर से तीसरी बार सत्ता में आने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन इस बार इनके यह प्रयास सफल नहीं होंगे। लोग इनकी नीति और नियत को समझ चुके हैं। 2024 के चुनाव में जनता इन का सूपड़ा साफ करेगी।

Related posts

नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र (Neemrana Industrial Area) में डाइकन कंपनी (Daicon Company) के गोदाम में भीषण आग (Massive fire), दमकलें कर रहीं आग पर काबू के प्रयास

admin

राजस्थानः उद्योगों के लिए रोजाना 7 घंटे बिजली आपूर्ति में कटौती, उद्योगपतियों ने कहा 30 फीसदी उत्पादन पर असर

Clearnews

राजे के शक्ति प्रदर्शन पर प्रदेश संगठन ने दिया संदेश, जयपुर शहर-जिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा

admin