दिल्लीदुखद

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नहीं रहे। वे 72 वर्ष के थे। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में गले के कैंसर का इलाज चल रहा था। यहीं पर उन्होंने सोमवार, 13 मई को अंतिम सांस ली।
बिहार की राजनीति में सुशील मोदी के निधन की खबर शोक फैल गया। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। सुशील मोदी परिजनों के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। आज, मंगलवार14 मई को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुशील मोदी के निधन की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके दी। सम्राट चौधरी ने दुख जताते हुए लिखा कि ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।’
मेरे जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति: विजय कुमार सिन्हा
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’ सिन्हा ने कहा, ‘उन्हें उनके संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर उनके गहन ज्ञान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।’ सिन्हा ने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और दुख की इस घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करें।

Related posts

पतंजलि विज्ञापन मामले को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर सर्वोच्च न्यायालय से माफी मांगी और कहा, हमें कानून का ज्ञान कम..!

Clearnews

राजस्थान में बन सकते हैं 20 मंत्री: मंत्रिमंडल गठन को लेकर नड्डा के घर डेढ़ घंटे चली बैठक

Clearnews

सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले से राजस्थान सहित अन्य खनिज समृद्ध राज्यों की बड़ी जीत

Clearnews