चुनावजयपुर

जयपुर शहर की तीन सीटों पर फंस रहा पेंच, अभी तक प्रत्याशी तय नहीं

भाजपा ने अब तक 182 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब शेष आठ सीटों पर भी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा होने की उम्मीद है। कारण यह है कि नामांकन में महज तीन दिन का समय रह गया है।
जयपुर शहर की बात की जाए तो अब भी सिविल लाइंस, आदर्श नगर और किशनपोल पर पेंच फंसा हुआ है। इन तीन सीटों पर ही भाजपा अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है। किशनपोल सीट पर पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता के साथ ही पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुई पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल को सबसे मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है। हालांकि पार्टी में एंट्री के साथ ही टिकट देने की चर्चा के बाद क्षेत्र में बगावत के सुर भी पनप रहे हैं। इन दोनों के अलावा नगर निगम के पूर्व चेयरमैन सोहन लाल ताम्बी और सुनील कोठारी की भी इस सीट से दावेदारी मजबूत है।
आदर्श नगर में कौन?
आदर्श नगर सीट पर भी प्रत्याशी चयन नहीं हो पा रहा है। यहां पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक परनामी को सबसे मजबूत माना जा रहा है। वसुंधरा राजे के सबसे करीबी परनामी के अलावा यहां रवि नैयर और अजयपाल सिंह भी दावेदार कर रहे हैं।
सिविल लाइंस में भी पेंच
सिविल लाइंस विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक अरुण चतुर्वेदी को टिकट देने पर संशय है। यही वजह है कि नए प्रत्याशी के चयन में यहां देरी हो रही है। झोटवाड़ा से टिकट कटने के बाद राजपाल सिंह शेखावत और सांगानेर से टिकट कटने के बाद अशोक लाहोटी भी यहां दावेदारी कर रहे हैं।

Related posts

‘मेरे लिए अब कोई पद…बड़ी बात नहीं’ चुनाव से पहले सीएम गहलोत के बयान ने उलझाया

Clearnews

‘नेशनल कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेन्स-कार्डियक प्रिवेंट—2023’ का जयपुर में हुआ शुभारम्भ, हृदय रोगों से बचाव और समय पर इलाज की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित हो: राज्यपाल, कलराज मिश्र

Clearnews

जयपुर नगर निगम (Jaipur Nagar Nigam) ग्रेटर (Greater) विकास कार्यों (Development Works) के लिए बढ़ाएगा राजस्व (Revenue)

admin