राजनीति

AAP की हार में भूमिका के आरोपों को कांग्रेस ने किया खारिज

जयपुर। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के लिए कांग्रेस की भूमिका के आरोपों को पार्टी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता अमानतुल्लाह खान ने कांग्रेस पर यह आरोप लगाया था कि उसकी वजह से पार्टी को दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर जवाब देते हुए कहा, “AAP द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए ये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।” उन्होंने कहा, “हकीकत यह है कि कई राज्यों में AAP ने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का काम किया, जहां उसका कोई आधार ही नहीं था लेकिन उसने सिर्फ कांग्रेस के वोट काटने के लिए चुनाव लड़ा।”
कांग्रेस ने AAP पर क्या आरोप लगाए?
गुजरात, गोवा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ मजबूत स्थिति में थी लेकिन AAP ने वहां चुनाव लड़कर वोटों का बंटवारा किया। गहलोत ने कहा, “इन राज्यों में AAP के अधिकतर उम्मीदवार, जो जीते या हारे, बाद में बीजेपी सहित अन्य दलों में शामिल हो गए। AAP का उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना था।”
दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने के कांग्रेस के फैसले पर गहलोत ने कहा, “कांग्रेस ने दिल्ली में अपनी राजनीतिक भविष्य की भूमिका तैयार की है। आने वाले दिनों में कांग्रेस मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाएगी और आगामी चुनावों के लिए पृष्ठभूमि तैयार करेगी।” गहलोत ने कहा, “AAP से जनता का विश्वास उठ चुका है।”
AAP के आरोप क्या थे?
AAP नेता अमानतुल्लाह खान ने कहा था कि “BJP को कांग्रेस से फायदा हुआ… कांग्रेस की AAP की हार में महत्वपूर्ण भूमिका रही।” इसका आधार दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम रहे।
इन चुनावों में AAP को 70 में से 22 सीटों पर जीत मिली जबकि कांग्रेस का लगातार तीसरी बार खाता भी नहीं खुला।

Related posts

पाकिस्तान की हिन्दू महिला डॉ. सवीरा प्रकाश.. भारत में भी बनी हुई हैं चर्चा का विषय..!

Clearnews

गिलगित्त-बाल्टिस्तान में लहराया भारत का झंडा, लोगों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे…!

Clearnews

संसद में मणिपुर पर घमासान: गृह मंत्री शाह की कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को चिट्ठी

Clearnews