आर्थिकदिल्ली

नहीं रही चिड़िया, अब ट्विटर पूरी तरह से समाप्त..!

एलन मस्क वो उद्यमी हैं जो बिजनेस में कई बार आमूलचूल परिवर्तन कर डालते हैं। उन्होंने पिछले दिनों खरीदे गये ट्विटर को लेकर बदलाव किये हैं। पहले उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया, फिर इसका लोगो बदला गया। और अब, इसका यूआरएल बदल दिया गया है। इस तरह उन्होंने का डोमेन ही बदल दिया है।
एलन मस्क ने इस बार ट्विटर को पूरी तरह बदल डाला है। अब आपको कहीं पर भी इसलिए Twitter दिखाई नहीं देगा क्योंकि इसके URL की शुरुआत भी ‘X.com’ के साथ ही होने वाली है। बता दें किअगर आप Twitter के URL फर भी जाएंगे तो ये सीधा ‘X’ पर ट्रांसफर कर देगा। वेब वर्जन में ये ओपन करने पर भी ऐसा ही दिखाई देगा। एलन मस्क की ओर से यह एक बड़ा फैसला लिया गया है और कंपनी ने अपने यूआरएल को पूरी तरह ट्रांसफर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2022 को मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया गया था। इसके बाद से लगातार बदलाव किए जा रहे हैं और 23 जुलाई 2023 को इसका नाम भी बदल दिया गया था।
एलन मस्क की तरफ इसको लेकर ट्वीट भी किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब आपको सारी जानकारी सिर्फ X पर मिलने वाली है। दरअसल पहले URL Twitter का ही यूज किया जा रहा था। एक्स की तरफ से भी अपने पोस्ट में यूजर्स को इसकी जानकारी दे दी गई है कि यूआरएल में बदलाव कर दिया गया है। इसके अलावा एलन मस्क की तरफ से ऐप में बहुत सारे बदलाव करने पर विचार भी किया जा रहा है।
स्मार्टफोन में मिलने वाली ऐप को मस्क की तरफ से सुपरऐप बनाने का विचार किया जा रहा है। दरअसल इसकी मदद से ही वह चाहते हैं कि कोई पेमेंट भी कर सकता है। साथ ही यहीं पर यूजर्स को अन्य सुविधाएं भी मिल सकती हैं, इसकी मदद से लोग ट्रेन, हवाई टिकट की बुकिंग भी बहुत जल्द कर पाएंगे। गेमिंग सर्विस की शुरुआत भी इस पर बहुत जल्द शुरू होने वाली है। यूटिलिटी बेस्ड सर्विस को लेकर भी ऐसा ही किया जा रहा है।

Related posts

अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संपन्न !

Clearnews

ट्रंप या फिर कमला, कौन होगा राष्ट्रपति… चौंका देगी भविष्यवाणी

Clearnews

बृजभूषण सिंह का चैलेंज कबूल..विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा, लाइव हो सबका नार्को टेस्ट

Clearnews