जयपुरमत्स्य पालन

Rajasthan: 20 हजार किसानों को उपलब्ध होगा निःशुल्क मछली का बीज.. प्रति किसान/डिग्गी 1 हजार बीज होंगे उपलब्ध

राजस्थान सरकार मछली पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 20 हजार किसानों को मछली का बीज निःशुल्क उपलब्ध करवाएगी।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 2 करोड़ की राशि व्यय करने की मंजूरी दी है। मत्स्य विभाग के प्रस्ताव के अनुसार प्रति किसान/डिग्गी भारतीय मेजर कॉर्प प्रजाति (रोहू, कतला एवं म्रिगल) के 1 हजार आंगुलिका (फिंगरलिंग) आकार के मत्स्य बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस पर कृषक कल्याण कोष से 2 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी। इसमें चयनित किसानों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण भी मिलेगा।
मत्स्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों, कृषि विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा किसानों को संभावित समस्याओं के निराकरण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

Related posts

राजस्थान (Rajasthan) में 17 जिलों के 74 रॉयल्टी ठेकों (royalty contracts)की होगी ई-नीलामी (e- auction), 564 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य

admin

राजस्थान बजट 2021-22 : शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर मुख्य फोकस

admin

पेपरलीक मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण के बंगले के अवैध निर्माण को जेडीए ने चलाया बुलडोजर

admin