खेलपेरिस

Paris Olympic 2024: भारतीय हॉकी फिर जीत की पटरी पर लौटी, ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल से पहले 3-2 के अंतर से हराया

भारतीय पुरुषों की हॉकी में सुधार दिखाई देने लगा है और हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम अब जीत की पटरी पर धमाकेदार तरीके से लौटती दिखी है। ओलंपिक खेलों के 52 वर्षों के इतिहास में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को शुक्रवार को खेले गये मैच में 3-2 से हराया। इससे पहले 1972 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी। ग्रुप बी से अब बेल्जियम, भारत, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी है।


शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया। ओलंपिक खेलों के सातवें दिन खेले गये भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से शिकस्त दी। अभिषेक ने पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में गोल किया और भारत ने 1-0 से बढ़त बनाई। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में 13वें मिनट में गोल कर दिया। इसी के साथ भारत 2-0 से आगे हो गया। दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया का खाता खुला। 25वें मिनट में क्रैग थॉमस ने गोल किया और टीम का स्कोर 2-1 हो गया। 26वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे हरमनप्रीत सिंह ने बचाया। हाफ टाइम तक भारत 2-1 की बढ़त के साथ आगे था। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक में गोल किया। इसी के साथ भारत 3-1 से आगे हो गया। तीन क्वार्टर के बाद भारत ने 3-1 से ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाए रखी। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्लैक गोवर्स ने 55वें मिनट में गोल किया और ऑस्ट्रेलिया को 3-2 की बढ़त दिलाई। इसी के साथ भारत ने जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
भारत ने आखिरी बार पुरुषों की हॉकी में ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 1972 म्युनिख खेलों में हराया था। वहीं सिडनी ओलंपिक 2000 में ऑस्ट्रेलिया से 2-2 से ग्रुप मैच ड्रॉ रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने तोक्यो ओलंपिक 2021 में ग्रुप मैच में भारत पर 7-1 से जीत दर्ज की थी। तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत के लिए जहां श्रीजेश ने सही मायने में ‘दीवार’ की तरह काम करते हुए असंख्य गोल बचाए तो हर मैच में गोल करते आये हरमनप्रीत ने उस सिलसिले को बरकरार रखा। वहीं पहली बार ओलंपिक खेल रहे डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह और फॉरवर्ड अभिषेक ने विरोधी के रसूख से विचलित हुए बिना बेखौफ हॉकी खेली।
गुरुवार को बेल्जियम ने पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 2-1 से हराकर भारत का पेरिस ओलंपिक में चला आ रहा अजेय अभियान रोक दिया। भारत को अभिषेक ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर शुरुआती बढ़त दिलाई थी, लेकिन बेल्जियम के लिए थिबेयू स्टॉकब्रोएक्स और जॉन डोचमैन ने तीसरे क्वार्टर में एक-एक गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही। भारतीय टीम ने बेल्जियम के खिलाफ मैच से पहले कोई मुकाबला नहीं गंवाया था। भारत ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। हालांकि, बेल्जियम के खिलाफ शुरुआती बढ़त लेने के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Related posts

गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफीः पहला टेस्ट मैच पहला दिन भारत 233/6 ही बना सका, दूसरे दिन होगी 300 पार जाने की जद्दोजहद

admin

चीजें सामान्य हुई तो कोविड-19 ने लगाया ब्रेक

admin

श्रीराम सिंह बने एथलीट कमीशन के चेयरमैन

admin