प्रशासन

जयपुर जिला कलक्टर ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के दिये निर्देश, विगत वर्ष 523 प्रकरणों में वसूला गया 5.27 करोड़ जुर्माना

जयपुर। जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट में सम्बंधित अधिकारियों की विशेष जांच दल की बैठक ली और अब तक की गई कार्रवाई का विश्लेषण कर आगे के लिए दिशा—निर्देश दिए।
बैठक में खनन अभियन्ता श्याम कापड़ी ने बताया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई में 1 जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक ,कुल 523 प्रकरण बनाकर 5.27 करोड़ रू. जुर्माना वसूल किया, 153 एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई। वहीं, 1 जनवरी, 2025 से 28 मार्च, 2025 तक 96 प्रकरण बनाकर 3 करोड़ 16 लाख रू. जुर्माना वसूल किया गया तथा 9 एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम, उप वन सरंक्षक जयपुर, उप वन सरंक्षक जयपुर उत्तर, उप वन सरंक्षक वन्यजीव उप वन सरंक्षक (चिड़ियाघर), जिला परिवहन अधिकारी प्रथम, जिला परिवहन अधिकारी द्वितीय एवं खनि अभियंता जयपुर उपस्थित रहे।

Related posts

राम मंदिर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बाद अब बनाया अटल सेतु… इस कंपनी पर देश को क्यों इतना भरोसा..!

Clearnews

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रेक्टिकल परीक्षाओं में शिक्षकों का स्वागत और मेहमान नवाजी गलत परम्परा, सख्ती से रोक लगाएंगे: शिक्षा मंत्री

Clearnews

भाजपा का गांव चलो अभियान… तीन दिन तक भजनलाल सरकार चली गांव

Clearnews