चुनावदिल्ली

भारत के चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का त्यागपत्र, राष्ट्रपति मुर्मू ने भी कर लिया मंजूर

लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच भारत के चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका त्यागपत्र मंजूर भी कर लिया है। सरकार की तरफ से एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। अरुण गोयल का इस्तीफा तब सामने आया है, जब हाल ही में लोकसभा चुनाव होने हैं। हालांकि उनके इस्तीफे की वजह अभी सामने नहीं आई है।
सरकार ने अधिसूचना में बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023 की धारा 11 के खंड (1) के तहत मिले अधिकारों को उपयोग करते हुए राष्ट्रपति को अरुण गोयल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है जो तत्काल प्रभावी भी हो गया है।
अरुण गोयल के इस कदम के बाद अब चुनाव आयोग में दो रिक्तियां हो गई हैं। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त का प्रभार ग्रहण किया था। वह भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।

Related posts

पाबंदी के बावजूद देशविरोधी मंसूबे रच रहा था PFI लेकिन NIA ने किया ध्वस्त, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत 17 ठिकानों पर की एक साथ छापेमारी

Clearnews

अब से 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में याद किया जाएगा.., केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी

Clearnews

ईवीएम पर अंगुली उठाना चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करना है, निष्पक्ष चुनाव के लिए इससे बेहतर अन्य कोई 2nd सिस्टम नहीं : डॉ. एस.वाई. कुरैशी, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त

admin