जयपुर

मोस्ट वांटेड विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, अज्ञात स्थान पर ले गई पुलिस

जयपुर। कानपुर एनकाउंटर का मोस्ट वांटेड विकास दुबे आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। उसे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि महाकाल दर्शन के बाद उसने ख़ुद को किया सरेंडर किया है। कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर की सुरक्षा एजेंसी ने पकड़ा है, उसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

स्थानीय पुलिस उसे महाकाल थाने से अज्ञात स्थान पर लेकर गई है। बताया जा रहा है कि उससे पूछताछ की जा रही है।ऐसा भी बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने खुद अपने बारे में मंदिर के सुरक्षा गार्ड को बताया और सरेंडर किया है।

https://www.medianow.in/most-wanted-vikas-dubey-surrendered-in-ujjain/

Related posts

11 दिसम्बर को दांतों के डॉक्टर केवल आपातकालीन सेवाएं ही देंगे, बंद रखेंगे क्लीनिक व अस्पताल

admin

होर्डिंगफाड़ राजनीति (Politics of Hoardings tearing): नगर निगम जयपुर हेरिटेज महापौर के जन्मदिन के होर्डिंग फाड़े (Torn)

admin

नो मास्क-नो मूवमेन्टः कोविड-19 जागरूकता रथों को राजस्थान के डीजीपी लाठर ने दिखायी हरी झण्डी

admin