चुनावदिल्ली

पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधान मंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ गठबंधन सरकार के 71 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी ली शपथ

देश के प्रधानमंत्री ने रविवार, 9 जून की शाम तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनी जरूर है लेकिन भाजपा की अपनी सीटें स्पष्ट बहुमत से कम रही हैं। यगी वजह रही इन परिस्थितियों में पीएम मोदी के साथ काफी बड़े मंत्रिमंडल ने शपथ ली। मंत्रिमंडल में सहोगी दलों को उचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। ष्ट्रपति दौपदी मुर्मु पीएम मोदी सहित सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
मोदी कैबिनेट में पिछली सरकार के ही अधिकतर प्रमुख चेहरों को स्थान दिया गया है। इसमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर के अलावा अन्य वरिष्ठ सदस्य पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, गजेन्द्र सिंह शेखावत और हरदीप सिंह पुरी के नाम शामिल रहे। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में नए चेहरों में मनोहर लाल खट्टर, सी आर पाटिल, शिवराज सिंह चौहान, बंडी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं। नई गठबंधन सरकार में 71 मंत्रियों की सूची में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। फिलहाल विभागों की घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि, मोदी 3.0 के गठन में अखिल भारतीय प्रतिनिधित्व और गठबंधन सहयोगियों पर पर्याप्त ध्यान दिया गया है।

सरकार में ज्यादातर नए चेहरे भाजपा के सहयोगी दलों से हैं। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राम मोहन नायडू, चंद्रशेखर पेम्मासानी, जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर, शिवसेना के प्रतापराव जाधव के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के जीतन राम मांझी, जनता दल (सेक्यूलर) के एच डी कुमारस्वामी, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के जयंत चौधरी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के रामदास आठवले और अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली।
भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, प्रह्लाद जोशी, गिरिराज सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, जितेंद्र सिंह, एसपीएस बघेल, अन्नपूर्णा देवी, वीरेंद्र कुमार, पंकज चौधरी, शोभा करंदलाजे, कृष्ण पाल गुर्जर ने भी मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के जी किशन रेड्डी, सुकांत मजूमदार, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय को भी शपथ दिलायी गयी।

Related posts

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम याचिका नामंजूर, 19 जून तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत अवधि

Clearnews

भारत में क्रूड ऑयल का आयात 19 प्रतिशत बढ़ा..!

Clearnews

Rajasthan Election 2023 Update : दोपहर 1 बजे तक 40.27% मतदान दर्ज , जानें कौन से दिग्गज डाल चुके अपना वोट

Clearnews