जयपुर

मुख्यमंत्री ने निमाज गांव में ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल’ गतिविधियों का किया अवलोकन

राजस्थान को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्पित राज्य सरकार- गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। राज्य में खेलों की दृष्टि से ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल’ का आयोजन अभिनव प्रयोग है। ‘खेलेगा राजस्थान-जीतेगा राजस्थान’ थीम को लेकर 29 अगस्त से प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में खेल गतिविधियां शुरू की गई। अब जल्द ही शहरी क्षेत्रों में भी ओलंपिक खेल आयोजित किए जाएंगे। इससे प्रदेश में खेलों का ऐतिहासिक माहौल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने पाली जिले के जैतारण ब्लॉक की निमाज ग्राम पंचायत में बुधवार को राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों के जरिए सौहाद्र्र, सद्भाव और भाईचारा बढ़ रहा है। साथ ही ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच मिल रहा है।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही हैं। सरकार द्वारा लगभग 229 खिलाडिय़ों को आउट-ऑफ-टर्न सरकारी नियुक्तियां दी गई है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 30 लाख खिलाडिय़ों ने पंजीकरण कराया। इनमे से 10 लाख से अधिक महिलाएं है, जो कि राज्य का खेलों के प्रति रूचि का प्रमाण है।

खो-खो विजेता टीम को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत स्तरीय खो-खो विजेता टीम के खिलाडिय़ों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने हॉकी मैच के खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर और हॉकी स्टिक से शॉट लगाकर खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए खिलाडिय़ों के अनुशासन की सराहना भी की।

Related posts

जयपुर (Jaipur) में भतीजे (Nephew) ने की थी चाचा (Chacha/uncle) की हत्या, हत्यारे भतीजे की निशानदेही पर गाड़ा गया शव (dead Body) निकाला

admin

‘डायल फ्यूचर‘ प्रोग्राम की अवधि 10 दिन बढ़ाई गई राजस्थान के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को अब 15 जुलाई तक मिलेगा मार्गदर्शन हेल्पलाइन के जरिए भी जारी रहेगी कॅरियर काउंसलिंग

Clearnews

शांति बनाए रखने के लिए सतर्क है राजस्थान सरकार, जोधपुर में माहौल शांतिपूर्ण, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे: गहलोत

admin