जयपुर

3 साल की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी में बोले गहलोत, जनता समझ चुकी है बार—बार सरकार बदलने से रुक जाती हैं योजनाएं

जनता का मूड हमें एक और मौका देने का है, सेवा ही कर्म, सेवा ही धर्म यही हमारी थीम

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जवाहर कला केंद्र में सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि सेवा ही कर्म, सेवा ही धर्म यही हमारी थीम है। कोरोना के दौरान हमें काम करने का समय कम मिला लेकिन फिर भी शानदार तरीके से उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि जनता का मूड हमें एक और मौका देने का है।अब जनता समझ चुकी है कि बार—बार सरकार बदलने से तमाम योजनाएं रुक जाती हैं। इस बार जनता का भी संकल्प है कि एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी का संदेश ‘3 वर्ष, आपका विश्वास, हमारा प्रयास’ है। सरकार ने 3 वर्ष में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसी तरह आगे के दो साल भी ऐसा ही प्रयास किया जाएगा। गहलोत ने प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान कहा कि ऊपर लिखा है -सेवा ही कर्म, सेवा ही धर्म- ये हमारी थीम है, ये आगे चलती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि जवाहर कला केंद्र में लगाई गई प्रदर्शनी में सरकारी महकमों की उपलब्धियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में 21 स्टॉल्स अलग-अलग विभागों की लगाई गई हैं, जिनमें मॉडल्स और साहित्य की ओर से विभागों के कामकाज को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 4 दिन तक चलेगी। प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या आम जनता के साथ कॉलेज और स्कूल के स्टूडेंट भी पहुंचे। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद गहलोत ने सभी स्टॉल्स पर जाकर अवलोकन किया। इस दौरान गहलोत सरकार के कैबिनेट और राज्यमंत्री मौजूद रहे।

Related posts

1 अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता भी कर सकेंगे आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान, 23 जून तक बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

Clearnews

घातक बन रही कोरोना की दूसरी(2nd)लहर जनता लॉकडाउन जैसा संयमित व्यवहार करे- गहलोत

admin

राजस्थान सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 11,230 करोड़ के 1362 विकास कार्यों का लोकार्पण किया

admin