वाशिंगटनविचित्र

भई वाह..साइकिल के पहिए और वो भी चौकोर…! जब चली तो दबा लीं सभी ने दांतों तले उंगलियां

आवश्यकता आविष्कार की जननी है लेकिन कुछ आविष्कारों की जननी आवश्यकता नहीं बल्कि दिमाग की खुराफात भी होती है। ऐसा ही एक आविष्कार सामने आया है और वो है चौकोर पहियों वाली साइकिल का और यह साइकिल चलती भी है। दो पतले पहियों पर सरपट दौड़ती साइकिल हम सबके दिमाग में बचपन से बसी है, लेकिन उसी साइकिल को चौकोर पहियों के साथ आराम से चलते हुए देखकर आप क्या सोचेंगे ! सोच में पड़ जाएंगे ना कि ये कमाल हुआ तो हुआ कैसे। दरअसल, इस साइकिल का चक्का नहीं घूमता बल्कि उस पर लगी रबड़ घूमती है।

आग की तरह, पहिए की खोज ने भी इंसानों का जीवन बदल दिया। बैलगाड़ी बनी, फिर साइकिल, मोटर साइकिल आदि। यहां तक ट्रक, ट्रेन से लेकर विमान तक के पहिए भी गोल होते हैं। लेकिन भैया, किसी ने ऐसी साइकिल बना दी है, जिसके पहिए चौकोर हैं। जी हां, बिल्कुल डिब्बे की तरह। फोटो देखते ही दिमाग में पहला सवाल यही आता है कि आखिर ये चलती कैसे होगी? दरअसल, साइकिल का चक्का नहीं घूमता बल्कि उस पर लगी रबड़ घूमती है।
चौकोर पहियों की जरूरत ही क्या है?
यह वीडियो ट्विटर हैंडल ने 11 अप्रैल को पोस्ट किया और लिखा-चौकोर पहियों के साथ चलने वाली ये साइकिल कैसे बनाई? इसे खबर लिखे जाने तक 38 लाख व्यूज और 33 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। लोग हैरान हैं कि आखिर यह साइकिल चौकोर पहियों के साथ कैसे चल रही है। एक शख्स ने लिखा कि आखिर ऐसा करने की जरूरत क्या थी? दूसरे ने लिखा कि भाई इसे कहते हैं फालतू के इनोवेशन। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें यह आइडिया बहुत पसंद आ रहा है। मतलब, वह इस चौकोर पहिए वाली साइकिल के मुरीद हो गए है! कुछ यूजर्स ने पूछ भी लिया कि ये मिलेगी कहां से?

Related posts

एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

Clearnews

डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद के चुनाव में पछाड़ा, जनवरी में संभालेंगे पद

Clearnews

पृथ्वी से टकराया छह साल का सबसे ताकतवर सौर तूफान!

Clearnews