क्राइम न्यूज़चंडीगढ़

इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या..

हरियाणा के इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर कार सवार बदमाशों ने सोमवार, 26 फरवरी को गोलीबारी कर दी। इस हमले में नफे सिंह राठी सहित उनके सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और जयकिशन दलाल का निधन हो गया। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के काफिले पर कार सवार बदमाशों ने गोलीबारी कर दी, वो बराही गांव से बहादुरगढ़ आ रहे थे। इस घटना में प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और जय किशन दलाल का निधन हो गया है, जबकि दो लोग घायल हैं। बदमाश आई-20 कार में सवार होकर आए थे।
दो सुरक्षाकर्मी घायल
बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गोली मारी गई। उनके साथ-साथ तीन अन्य और लोगों को गोली मारी गई। इस घटना में नफे सिंह राठी और जय किशन दलाल की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बहादुरगढ़ के सांखोल बराही मार्ग के रेलवे फाटक पर हमला हुआ। मौके पर गोलियों के 18 खोल मिल चुके हैं। घायलों को शहर के ब्रह्म शक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झज्जर के एसपी ने कहा कि हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली थी। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच लगातार जारी है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी जी की गोली मारकर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Related posts

जयपुर में हुए गोगामेड़ी हत्याकांड से पूरे राजस्थान में विरोध प्रदर्शन चरम पर, पुलिस को करनी पड़ रही है खासी मशक्कत

Clearnews

एक और अपराध.. पुलिस बनकर लिफ्ट दी और फिर यूँ लूट ले गए कैश और गहने .

Clearnews

ईडी के तीसरे बुलावे के बाद भी पेश नहीं हुए केजरीवाल, बताया समन को अवैध और भाजपा की साज़िश

Clearnews