जयपुरसामाजिक

नारायण दर्शन यात्रा का आयोजन: संतो ने घुमंतु बस्तियों में दिया समरसता का संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र के आनंद चौराहा स्थित लुहार बस्ती में नारायण दर्शन यात्रा निकाली। भजन-कीर्तन करते स्थानीय कार्यकर्ताओं ने लुहार बस्ती की परिक्रमा की। अनेक संतों ने सेवा बस्ती में लुहार समाज के साथ एक जाजम पर बैठे और धर्म चर्चा की।
शनिवार को सुबह सात बजे मुरलीपुरा की देवधारा कॉलोनी में नारायण दर्शन का कार्यक्रम होगा। गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के मनु महाराज के सान्निध्य में कार्यकर्ता भजन-कीर्तन करते चलेंगे। वहीं शाम को नारायण बस्ती में। यहां सियारामदास महाराज की बगीची के महंत हरिशंकर वेदांती का सान्निध्य प्राप्त होगा। शनिवार सुबह ही दादी का फाटक स्थित लुहार बस्ती में भी यह कार्यक्रम होगा। पांच से सात मई तक तीन अलग-अलग बस्तियों में नारायण दर्शन के कार्यक्रम होंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग के महानगर प्रमुख राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि अभी तक जयपुर महानगर की लगभग 57 बस्तियों में यह कार्यक्रम हो चुके है। नारायण दर्शन यात्रा के अंतर्गत बस्तियों में जाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है। छुआछूत और अस्पृश्यता के खिलाफ इस यात्रा का समाज द्वारा अच्छा समर्थन मिल रहा है। यह अभियान 10 मई तक चलेगा। जयपुर महानगर की सभी 258 बस्तियों में नारायण दर्शन के कार्यक्रम किए जाएंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आईएएस के प्रतिनियुक्ति नियमों में प्रस्तावित संशोधन को बताया गलत, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

admin

गुजरात से गहलोत का मोदी-शाह पर निशाना, कही हार्स टे्रडिंग के लिए बना रखी है 200 लोगों की टीम

admin

Rajasthan: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4008, हॉस्पिटल केयर टेकर के 32 एवं अनुकम्पा नियुक्ति के 48 पदों पर पदस्थापन आदेश जारी

Clearnews