जयपुर

नगर निगम में बंटवारा तेज

कार्मिकों के बाद अब अधिकारियों की आई लिस्ट

जयपुर। नगर निगम जयपुर का नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज में बंटवारा तेज हो गया है। कुछ दिनों पूर्व दोनों निगमों में कर्मचारियों के बंटवारे के बाद अब अधिकारियों का भी बंटवारा शुरू हो गया है। गुरुवार को नगर निगम हैरिटेज में लगाए गए अधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी गई।

नगर निगम की ओर से पूर्व में भी अधिकारियों के बंटवारे के लिए लिस्ट जारी हुई थी, लेकिन इसमें राजस्व अधिकारियों को उपायुक्त बना दिया गया था। इस मामले में शिकायत होने के बाद सरकार ने इन लिस्टों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अब दोबारा अधिकारियों के बंटवारे की लिस्ट तैयार की गई है। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को नगर निगम ग्रेटर के अधिकारियों की लिस्ट भी जारी हो जाएगी।

हैरिटेज आयुक्त लोकबंधु की ओर से जारी लिस्ट में मोहम्मद सलीम खान, प्रियव्रत चारण, देवेंद्र जैन, सुरेंद्र सिंह यादव, राजीव शर्मा, अनिता मित्तल, रामकिशोर मेहता को हैरिटेज नगर निगम में उपायुक्त लगाया गया है। अनिल कुमार शर्मा और बाबू खान को लेखा शाखा में। नितिन शर्मा और महेश कुमार मीणा को अधीक्षण अभियंता सिविल व मुकेश चंद गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य अभियंता लगाया गया है। जीतेंद्र शर्मा, हरिनारायण यादव, विद्या सेन, पवन कुमार मथुरिया, चेतन कुमार जैन, छगन लाल यादव, निहारिका शर्मा, हंसा मीणा, सुरेश कुमार चौहान, गजेंद्र छाबड़ा को राजस्व शाखा में लगाया गया है। देवेंद्र मीणा को अग्निशमन अधिकारी, डॉ. सोनिया अग्रवाल और डॉ. जेपी गुप्ता को स्वास्थ्य अधिकारी लगाया गया है।

Related posts

पंचायत चुनाव (Panchayat elections) 2021: नामांकन के पहले दिन 7 उम्मीदवारों (candidates) ने दाखिल (filed) किए 8 नामांकन (nomination) पत्र

admin

राजस्थानः राज्य स्तरीय धन्वन्तरि जयंती एवं नवम् आयुर्वेद दिवस समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 चिकित्सक व कार्मिक सम्मानित

Clearnews

कोरोना की तीसरी लहर के चलते निरस्त हुआ इन्वेस्ट राजस्थान-2022 समिट अब अक्टूबर में होगा आयोजित

admin