ताज़ा समाचार

नये साल के पहले महीने में 3 और लड़ाकू विमान राफेल भारत पहुंचेंगे

नये साल के पहले महीने में ही भारतीय वायुसेना की ताकत में और बढ़ोतरी हो जाएगी। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि फ्रांस में निर्मित तीन लड़ाकू विमान राफेल जनवरी 2021 में भारत पहुंच जाएंगे। फिलहाल यह तय नहीं है कि ये विमान कब तक भारत पहुंचेगे लेकिन इतनी जानकारी जरूर है कि तीन विमान फ्रांस से गुजरात के जामनगर के लिए उड़ान भरेंगे और रास्ते में ही इन विमानों में ईंधन भरा जाएगा।

वर्ष 2021 के अंत तक भारत आएंगे सभी 36 राफेल विमान

उल्लेखनीय है कि काफी जद्दोजहद के बाद भारत और फ्रांस के बीच सितंबर 2016 में सितंबर में 36 लड़ाकू विमान राफेल के लिए सौदा तय हुआ था। लगभग 59 हजार करोड़ रुपए के इस सौदे के तहत अब तक भारत को आठ राफेल विमानों की आपूर्ति हो चुकी है और अब तीन विमानों के भारत पहुंचने के बाद भारत के पास राफेल विमानों की संख्या 11 हो जाएगी। पहली बार जुलाई 2020 में भारत को पांच राफेल विमानों की आपूर्ति की गई थी। तीन राफेल विमानों की दूसरी खेप नवंबर 2020 में भारत आई जिन्हें अंबाला में तैनात कर दिया गया।

भारतीय वायु सेना को हर दो महीने पर तीन से चार राफेल मिलेंगे। वर्ष 2021 के आखिर तक सभी 36 राफेल विमानों के भारत आने की संभावना है। वर्ष 1997 के बाद ऐसा मौका आया है जबकि भारतीय वायु सेना लड़ाकू विमानों की खरीद कर रही है। इससे पूर्व रूसी के लडाकू विमान सुखोई-30 की खरीद की गई थी। दो इंजन वाले ये राफेल विमान उड़ान भरते समय कम से कम 10 टन वजन के हथियार अपने साथ ले सकते हैं। ये दुश्मनों के रडार को  चकमा देने में सक्षम हैं।

Related posts

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के पंचायत चुनाव में प्रचार के अनूठे तरीके, आवारा कुत्तों पर पोस्टर बांधकर किया जा रहा है प्रचार

admin

‘खेल रत्न पुरस्कार’ (Khel Ratn Puraskar) को अब से ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ (Major Dhyan Chand Puraskar) कहा जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

admin

इलेक्ट्रॉनिक चैनल (Electronic Channel) ‘तेज खबर’ का रिपोर्टर (Reporter) बन रैकी करके चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला नामी बदमाश सायर मीणा गिरफ्तार

admin