अयोध्याधर्म

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण में आई तेजी, बढ़ाए गए 200 मजदूर

अयोध्या राम मंदिर के काम में तेजी आई है। काम तय समय से पूरा हो इसके लिए 200 मजदूर बढ़ाए गए हैं। अप्रैल 2025 तक मंदिर निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
राम मंदिर निर्माण की गति तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में पर कोटा निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। पर कोटा निर्माण के लिए 200 मजदूरों को और लगा दिया गया है। पर कोट का निर्माण कर अप्रैल 2025 का पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
750 मीटर लंबे व 14 फीट ऊंचे परकोटे में कुल आठ लाख क्यूबिक फीट पत्थर लगने हैं। अब तक करीब 4.25 लाख क्यूबिक फीट पत्थर ही लग पाए हैं। मौसम की प्रतिकूलता और मजदूरों की कमी के चलते पर कोटा निर्माण की गति धीमी हो गई थी। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने भी निर्माण की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की थी।
अब मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम की गति तेज कर दी गई है। परकोटा निर्माण का कार्य 50 फीसदी पूरा हो चुका है। सात फीट ऊंचाई तक पत्थर लग गए हैं। छह लाख क्यूबिक फीट पत्थर भी आ चुके हैं। पर कोटे मे बन रहे छह मंदिरों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। माता भगवती के मंदिर का निर्माण कार्य तेज हो गया है। वहीं राम मंदिर निर्माण के लिए मजदूरों की संख्या भी जल्द बढ़ाई जाएगी।

Related posts

धनतेरस आज और मंगलवार को भी, खरीददारी करें मुहूर्त के अनुसार

Clearnews

Rajasthan: धार्मिक पर्व एवं त्योहार एकता के सूत्र में पिरोने का करते हैं कार्य-जूली

Clearnews

डिग्गी स्थित कल्याणधणी की 59वीं पदयात्रा जयपुर में ताड़केश्वर मंदिर से शुरू

Clearnews