चुनावभोपाल

मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर होंगे विधानसभा अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। मोहन यादव अब प्रदेश की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम को लेकर तमाम अटकलों पर अब पूर्ण विराम लग गया है। वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा का नया स्पीकर बनाये जाने की घोषणा की गयी है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस बार किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट नहीं किया था। इसके अलावा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को मध्य प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।
MP New Cm Mohan Yadav: मोहन यादव को मध्य प्रदेश की कमान सौप कर भाजपा ने एक बार फिर से सबको चौंका दिया है। बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए एक बार फिर मध्य प्रदेश में ओबीसी चेहरे को मुख्यमंत्री पद पर बैठाया है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है।
शिवराज सिंह चौहान भी मंथन मीटिंग में रहे मौजूद
भोपाल में आज सोमवार को विधायक दल की बैठक में लिए गए इस फैसले में केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण एवं पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। करीब शाम चार बजे विधायकों के साथ सीएम के नाम पर मंथन शुरू हुआ जो करीब चालीस मिनट तक चली।
नए चेहरे को सौंपी प्रदेश की कमान
कहा जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय होने के बाद इस पर मुहर दिल्ली से लगी। जैसी कि अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी किसी ओबीसी नेता को ही फिर से मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। मोहन यादव को मध्य प्रदेश की कमान सौंप कर भाजपा ने एक बार फिर से सबको हैरान कर दिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस बार किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ा था।। मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार थे लेकिन पार्टी आलाकमान ने सबको पीछे छोड़ते हुए एक नए चेहरे मोहन यादव को प्रदेश मुखिया नियुक्त किया है।

Related posts

भाजपा के सामूहिक नेतृत्व के दांव ने मध्य प्रदेश में उलझा दिया सियासी समीकरण

Clearnews

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: निर्वाचन विभाग ने किया मतदाता सूचियों का प्रकाशन, देखें चुनाव और मतदान सम्बन्धी पूरी जानकारी

Clearnews

जयपुर: पहले 50 वोटर्स को मिलेगा सरप्राइज Gift…!

Clearnews