राजनीति

भाजपा ने 29 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

जयपुर। निर्दलीय पर्चा भरकर संगठन पर दबाव बनाने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा ने 29 बागियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। भाजपा नेता मदन दिलावर ने बागियों के निष्कासन की जानकारी दी।

भाजपा की ओर से बागियों को मनाने का भरसक प्रयास किया गया था। भाजपा विधायकों, पूर्व विधायकों और संगठन पदाधिकारियों ने बागियों से वार्ता कर उन्हें अपना नाम वापस लेने की सलाह दी गई थी। इस सलाह के बाद कई कार्यकर्ताओं ने संगठन की बात मानते हुए अपना नाम वापस ले लिया था, लेकिन जो कार्यकर्ता नहीं माने उनके खिलाफ अब संगठन की ओर से सख्त कार्रवाई की गई है।

भाजपा ने नगर निगम हैरिटेज से निर्दलीय पर्चा भरने वाले वार्ड 3 से नरेन्द्र सैनी, विजयराज शर्मा, वार्ड 17 पुष्पेन्द्र टेलर, वार्ड 18 अमिता कुमावत, वार्ड 33 तनुज गुप्ता, वार्ड 56 लक्ष्मी देवी, वार्ड 58 सुरेश वर्मा रिंकू चौधरी, वार्ड 62 रूखसाना, वार्ड 65 जाफर, वार्ड 69 नरेश ब्रहमभट्ट, वार्ड 71 राजेश गुर्जर, वार्ड 74 कुसुम यादव, अजय यादव, वार्ड 90 गोपेश्वर प्रसाद गुप्ता, वार्ड 93 नीता खेतान को बाहर का रास्ता दिखाया है।

वहीं नगर निगम ग्रेटर से निर्दलीय पर्चा भरने वाले वार्ड 16 मीना मूर्तिकार, वार्ड 18 राजेन्द्र, वार्ड 124 आशा शर्मा, वार्ड 125 कांता शर्मा, वार्ड 126 धर्मा चौधरी, वार्ड 149 स्वाति परनामी, वार्ड 51 रेणुका कंवर, वार्ड 150 संजीव शर्मा, वार्ड 4 मीनाक्षी सैनी, वार्ड 13 रणजीत राजावत, वार्ड 16 विजय लक्ष्मी ग्रोवर, वार्ड 53 गजेंद्र सिंह, वार्ड 14 विनोद महला को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

Related posts

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर नेतृत्व के लिए जताई इच्छा

Clearnews

‘भारत कोई धर्मशाला नहीं’: लोकसभा में TMC पर बरसे अमित शाह, इमिग्रेशन बिल को मिली मंजूरी

Clearnews

उद्धव ठाकरे के हाथ से कैसे निकली शिवसेना..? 5 बड़ी गलतियां पड़ी भारी

Clearnews