राजनीति

राज्य के छहों नगर निगम जीतेंगेःअर्जुन राम मेघवाल

जयपुर। केंद्रीय मंज्ञी अर्जुनराम मेघवाल ने दावा किया है कि राजस्थान के तीन शहरों में छहों नगर निगमों के चुनाव भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के कुशासन को मुद्दा बनाएगी और चुनाव जीतेगी।

कांग्रेस नहीं चाहती थी चुनाव

मेघवाल के मुताबिक कांग्रेस को लगता है कि वह शहरों में भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती है। इसके लिए उसने निगम चुनाव में जीत के लिए पहले तो वार्डों का गलत परिसीमन करवाया और फिर चुनावों को टालने की कोशिश की। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट से जब फटकार लगी तो उसे नगर निगमों के चुनाव कराने को बाध्य होना पड़ा

कुशासन रहेगा मुख्य मुद्दा

जयपुर के दोनों नगर निगमों के चुनाव के लिए समन्वयक बनाए गए मेघवाल ने बताया कि नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस का कुशासन ही मुख्य मुद्दा रहने वाला है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले कांग्रेस के कुशासन की पोल खोलेगी। आज सड़कों की हालत बेहद खराब है। नालियां भरी हुई हैं। सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। हाथरस बलात्कार कांड की राजस्थान के बारां कांड से तुलना किए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तो शर्मनाक बयान दिया है। यह कानून व्यवस्था की बदहाली का सबूत है।

Related posts

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बर्खास्त मंत्रियों को स्पष्ट संदेश, अब नहीं मिलेगी मंत्रीमंडल में जगह

admin

लोकसभा चुनाव का जनादेश : मजबूत विपक्ष और एनडीए, मोदी लहर की हैट्रिक कमजोर

Clearnews

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में अपमानित महसूस कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पुत्र समेत भाजपा में शामिल हो गये..!

Clearnews