जयपुर

भाजपा (BJP) युवा मोर्चा (youth wing) कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, अजा एवं जजा (SC ans ST) पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में कलेक्ट्रेट सर्किल (collectorate circle) दे रहे थे धरना

जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल (collectorate circle) पर धरना-प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा ( BJP youth wing) कार्यकर्ताओं पर शुक्रवार को पुलिस (police) ने लाठीचार्ज किया। भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार में प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अजा एवं जजा) पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिंवाल, प्रदेश मंत्री राकेश मीणा तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा द्वारा रास्ता रोका गया। पुलिस द्वारा रास्ता रोक कर बैठे प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की गई।

इस दौरान दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियो से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की होने लगी तो पुलिस द्वारा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया और सड़क से सभी को हटाया गया।

जानकारी के अनुसार लाठीचार्ज में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिंवाल, प्रदेश मंत्री राकेश मीणा, विजेंद्र गुर्जर, विक्रम सिंह शेखावत, अंशुल शर्मा और आशीष शर्मा घायल हो गए। सभी घायलों को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि झालावाड़ में कृष्णा बाल्मीकि की हुई हत्या के विरोध में युवा मोर्चा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके साथ मौजूद मीणा व बाल्मीकि समाज के साथियों से पुलिस ने बदतमीजी की। उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया।

Related posts

अब होगा शहरी सरकार में घमासान, ग्रेटर महापौर ने 7 अप्रेल को बुलाई साधारण सभा की बैठक

admin

आधी रात बंद होगी चांदपोल बाजार की एक तरफ की सड़क

admin

अगले चौबीस घंटों में बदलेगा कई राज्यों का मौसम,आंधी बारिश का अंदेशा

Clearnews