ताज़ा समाचार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए चल रही है मतगणना, उ.प्र. में भाजपा पहले नंबर पर, पंजाब में आप आगे, उत्तराखण्ड, गोवा और मणिपुर में कांटे की टक्कर

उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभाओं के चुनाव परिणाम आज यानी 10 मार्च 2022 की शाम तक आ जाएंगे। मतगणना की शुरुआत सुबह आठ बजे से हो चुकी है और इन पांच राज्यों के चुनावों में रुचि रखने वाले हर व्यक्ति में इस बात को लेकर जिज्ञासा है कि किस राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है? कहां पर कमल खिलेगा, कहां झाड़ू, साइकिल या हाथी चलने वाला है तो कहां पर पंजा भारी पड़ने वाला है?

मतगणना की शुरुआत के साथ ही रुझान भी आने लगे हैं। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी को 325 सीटें मिली थीं। फिलहाल जिन सीटों पर मतगणना के रुझान आ रहे हैं, उनमें भाजपा 80 सीटों पर, समाजवादी पार्टी 48 सीटों पर और बहुजन समाजवादी पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

उत्तराखण्ड की 70 विधानसभा सीटों में से 10 पर भाजपा और 7 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। ध्यान दिला दें कि उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखण्ड में भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए लड़ाई लड़ रही है। उधर, पंजाब में 117 सीटों में से कांग्रेस 16, भाजपा 2 और आम आदमी पार्टी 23 और अकाली दल 5 सीटों पर आगे चल रही है।

मणिपुर में 60 सीटों में 11 सीटों के रुझान आने लगे हैं। यहां एक पर कांग्रेस, 5 पर भाजपा और अन्य उम्मीदवार 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं। गोवा जहां पर भाजपा सत्तारूढ़ रही है, वहां भाजपा 16, कांग्रेस 20, टीएमसी 4 सीटों पर आगे चल रही है।    

Related posts

सूचना एवं जनसम्पर्क सेवा के 35 अधिकारियों का स्थानांतरण

admin

समूचे राजस्थान में 14 नवम्बर से आयोजित होंगे चिकित्सा शिविर, शुरू होंगे 100 जनता क्लीनिक

admin

सभी आयुवर्ग (all age groups) के कई बीमारियों से ग्रसित लोगों (co morbid) को भी लगे प्रिकॉशन डोज (precaution dose) : गहलोत

admin