मनोरंजनमुम्बई

Filmfare Awards 2023 : छा गयी गंगूबाई काठियावाड़ी..! आलिया भट्ट और राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हो चुकी है। मुंबई में गुरुवार शाम को जहां सलमान ने इस शानदार शाम को होस्ट किया, वहीं अवॉर्ड शो में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 10 पुरस्कार अपनी झोली में डाले। ‘बधाई दो’ को 6 और ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट-1’ को 4 कैटेगरीज में अवॉर्ड मिले हैं।
भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हो गई है। मुंबई में गुरुवार की शाम जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समारोह में सितारों ने रेड कारपेट से लेकर स्टेज पर मजमा लूटा। इस साल 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2013 की मेजबानी सुपरस्टार सलमान खान ने की। मंच पर उनका साथ आयुष्मान खुराना-मनीष पॉल ने दिया।
जहां शो के रेड कार्पेट पर सलमान खान, आयुष्मान खुराना, आलिया भट्ट, राजकुमार राव और अन्य बॉलीवुड सितारों का जलवा रहा तो वहीं विक्की कौशल, जाहन्वी कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडीज के परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिए। हालांकि लाइमलाइट आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी और राजकुमार राव की बधाई दो ने चुरा ली। दरअसल, बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड दोनों ने अपने नाम किया है। वहीं, दोनों की फिल्मों ने कई कैटेगरी में अपने नाम किए हैं।
लिस्ट के अनुसार, बेस्ट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को तो बेस्ट क्रिटिक्स फिल्म का अवॉर्ड बधाई दो को मिला है। वहीं, लीड रोल में बेस्ट एक्टर राजकुमार राव को बधाई दो के लिए मिला है। जबकि बेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए मिला है।
इसके अलावा बेस्ट क्रिटिक्स एक्टर संजय मिश्रा को वध के लिए मिला है। बेस्ट क्रिटिक्स एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (बधाई दो) और भूल-भुलैया 2 के लिए तब्बू को मिला है। बेस्ट डायरेक्टर गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली को और सपोर्टिंग रोल के लिए बेस्ट एक्टर अनिल कपूर को जुग जुग जीयो के लिए मिला है।

बेस्ट फिल्म- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली ( गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल)- राजकुमार राव (बधाई दो)
बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (फीमेल)- आलिया भट्ट ( गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल)- अनिल कपूर (जुग-जुग जियो)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- शीबा चड्ढा (बधाई दो)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- भूमि पेडनेकर (बधाई दो)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- तब्बू (भूल-भुलैया 2)
बेस्ट मूवी (क्रिटिक्स)- हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- संजय मिश्रा (वध)
बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षणी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- अक्षत घिल्डयिाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)
बेस्ट स्टोरी- अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी (बधाई दो)
दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
बेस्ट म्यूजिक एल्बम- ब्रह्मास्त्र पार्ट वन (प्रीतम)
बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्या, केसरिया सॉन्ग (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह (केसरिया सॉन्ग, ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- कविता सेठ (रंग सारी सॉन्ग, जुग-जुग जियो)
आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट- जाहन्वी श्रीमंकर (ढोलिदा सॉन्ग, गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एलबम- ब्रह्मास्त्र पार्ट वन
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- संचति बलहारा और अंकित बलहारा (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सुदीप चटर्जी (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एक्शन- परवेज शेख (विक्रम वेधा)
बेस्ट कोरियोग्राफी- क्रुति महेश (ढोलिदा, गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एडिटिंग- निनाद खानोलकर (एन एक्शन हीरो)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- शीतल शर्मा (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट साउंड डिजाइन- बिश्वादीप दीपक चटर्जी (ब्रह्मास्त्रः पार्ट वन- शिवा)
बेस्ट डेब्यू (मेल)- अंकुश गेडम (झुंड)
बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- एंड्रिया केविचुसा (अनेक)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बर्नवाल (वध)

Related posts

राहुल की न्याय यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी

Clearnews

जूनियर महमूद ने कैंसर से हारी जंग, 67 साल की उम्र में हुआ निधन

Clearnews

कोविड से मुकाबले की थीम पर राष्ट्रीय पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता

admin